
ICICI बैंक की 270 दिनों की FD, निवेश करने पर मिलेगा इतना ब्याज, रेट में हुआ बदलाव
AajTak
आईसीआईसआई बैंक ने बल्क फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया है. 271 दिनों से एक वर्ष से कम समय में मैच्योर होने वाली बल्क डिपॉजिट पर बैंक 6.75 फीसदी की दर ब्याज की पेशकश कर रहा है.
देश के बड़े प्राइवेट बैंकों में से एक आईसीआईसआई बैंक (ICICI Bank) ने बल्क फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposits) की ब्याज दरों में बदलाव किया है. बैंक ने कहा कि नई ब्याज दरें शनिवार, 20 मई 2023 से लागू हो चुकी हैं. फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज में हुए बदलाव के बाद बैंक अब 7 दिनों से लेकर 10 वर्षों तक की टर्म डिपॉजिट पर 4.75 फीसदी से 6.75 फीसदी तक ब्याज की पेशकश कर रहा है. एक साल से पंद्रह महीने में मैच्योर होने वाले डिपॉजिट पर अब अधिकतम 7.25 फीसदी का सालाना ब्याज मिलेगा.
270 दिनों की FD पर ब्याज
7 दिनों से 29 दिनों में मैच्योर होने वाली डिपॉजिट पर बैंक 4.75 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है. वहीं, 30 दिनों से 45 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर आईसीआईसीआई बैंक 5.50 फीसदी का ब्याज दे रहा है. बैंक 46 दिनों से 60 दिनों की डिपॉजिट पर 5.75 फीसदी की दर से इंटरेस्ट मिलेगा. 61 दिनों से 90 दिनों की डिपॉजिट पर 6.00 फीसदी की ब्याज दर बैंक ऑफर कर रहा है. 91 दिनों से 184 दिनों में मैच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर अब 6.50 फीसदी का ब्याज मिलेगा और 185 दिनों से 270 दिनों में परिपक्व होने वाली डिपॉजिट पर 6.65 फीसदी का ब्याज मिलेगा.
एक साल की FD पर कितना मिलेगा इंटरेस्ट?
271 दिनों से एक वर्ष से कम समय में मैच्योर होने वाली बल्क डिपॉजिट पर बैंक 6.75 फीसदी की दर ब्याज की पेशकश कर रहा है और 1 वर्ष से 15 महीने में परिपक्व होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर आईसीआईसीआई बैंक अब 7.25 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है. बैंक अब 15 महीने से दो साल की जमा पर 7 फीसदी की ब्याज दर और दो साल एक दिन से 10 साल में मैच्योर होने वाली FD पर 6.75 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है.
रिजर्व बैंक ने बढ़ाया था रेपो रेट

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










