
IAS Success Story: पहले प्रयास में मिली असफलता, दूसरी कोशिश में तपस्या परिहार ने सेल्फ स्टडी पर किया फोकस और पा ली सफलता
ABP News
कोचिंग को यूपीएससी में सफलता के लिए जरूरी माना जाता है लेकिन तपस्या को उससे कोई खास लाभ नहीं हुआ. तपस्या को सबसे ज्यादा लाभ उनकी सेल्फ स्टडी ने पहुंचाया.
Success Story Of IAS Topper Tapasya Parihar: यूपीएससी परीक्षा 2017 में ऑल इंडिया रैंक 13 प्राप्त कर आईएएस अफसर बनने वाली तपस्या परिहार की सफलता की कहानी काफी दिलचस्प है. जिस कोचिंग को यूपीएससी में सफलता के लिए जरूरी माना जाता है तपस्या को उससे कोई खास लाभ नहीं हुआ. तपस्या ने अपने पहली कोशिश से पहले ही कोचिंग ज्वॉइन की थी लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी. जिसके बाद उन्होंने सेल्फ स्टडी पर भरोसा किया और सफलता प्राप्त कर ली. उनकी कहानी बेहद प्रेरणादायक है. सेल्फ स्टडी पर भरोसा तपस्या मूल रूप से मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर की रहने वाली हैं. वह पढ़ाई में हमेशा से होशियार थीं और उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से की. जिसके बाद उन्होंने पुणे से लॉ की पढ़ाई की. ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने यूपीएससी में आने का फैसला किया. इसके लिए उन्होंने कोचिंग ज्वॉइन कर ली, लेकिन पहले प्रयास में वे प्री परीक्षा में फेल हो गईं. इसके बाद उन्होंने सेल्फ स्टडी पर फोकस किया और दूसरे प्रयास में सफलता प्राप्त कर ली.More Related News













