
IAS राजीव वर्मा होंगे दिल्ली के नए मुख्य सचिव, 1 अक्टूबर से संभालेंगे कार्यभार
AajTak
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राजीव वर्मा को दिल्ली का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है. इससे पहले 1989 बैच के आईएएस ऑफिसर धर्मेंद्र मुख्य सचिव (चीफ सेक्रेटरी) का पद संभाल रहे थे, जो 30 सितंबर को रिटायर हो जाएंगे.
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजीव वर्मा को दिल्ली का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है. वह धर्मेंद्र का स्थान लेंगे, जो 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं. केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश में कहा गया, 'सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से, 1992 बैच के एजीएमयूटी कैडर के आईएएस अधिकारी राजीव वर्मा को चंडीगढ़ से दिल्ली स्थानांतरित किया जाता है और उन्हें 1 अक्टूबर से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली का मुख्य सचिव नियुक्त किया जाता है.'
राजीव वर्मा ने 2022 से 2024 तक केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के राज्यपाल के सलाहकार और अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्य किया. इसके बाद उन्हें चंडीगढ़ का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था. आईएएस अधिकारी राजीव वर्मा आईआईटी से एमटेक डिग्री होल्डर हैं. उत्तर प्रदेश के मूल निवासी वर्मा इससे पहले 2018 से 2022 तक दिल्ली सरकार में वित्त और राजस्व सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं.
यह भी पढ़ें: गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में कैमरा लगाकर देखता था बाबा... स्वामी चैतन्यानंद पर दिल्ली पुलिस के कई बड़े खुलासे!
इसके साथ ही, वह दिल्ली के परिवहन विभाग में महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य कर चुके हैं. राजीव वर्मा दिल्ली सरकार के अन्य विभागों में सचिव और अतिरिक्त सचिव स्तर के पदों पर भी कार्य कर चुके हैं. वह अपने 30 वर्ष के करियर मेंभारत सरकार के रक्षा मंत्रालय, ऊर्जा मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में प्रमुख पदों पर कार्यरत रह चुके हैं.
एजीएमयूटी कैडर क्या है?
एजीएमयूटी कैडर (Arunachal Pradesh-Goa-Mizoram and Union Territories Cadre) एक विशेष कैडर है जो भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों को सौंपा जाता है. इसमें अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम (तीन राज्य) और सभी केंद्र शासित प्रदेश जैसे दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं. यह कैडर केंद्र सरकार के अधीन होता है और वही इन क्षेत्रों में IAS और IPS अधिकारियों की तैनाती और ट्रांसफर का कामकाज देखती है.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








