
IAS की तैयारी कर रही छात्रा ने वायरल की PM मोदी और CM योगी की आपत्तिजनक फोटो, गिरफ्तार
AajTak
सिविल सर्विसेज एग्जाम (Civil services exam) की तैयारी कर रही एक छात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और यूपी के सीएम योगी (CM Yogi) आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं. इस मामले की शिकायत पर छात्रा के खिलाफ नोएडा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया. पुलिस ने छात्रा को गिरफ्तार कर लिया है.
ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) में रहने वाली एक छात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की आपत्तिजनक फोटो फेसबुक और अन्य प्लेटफार्म पर पोस्ट कर दी थी. इस मामले में छात्रा के खिलाफ एक शिकायत की गई थी. पुलिस ने इसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया है.
यह भी पढ़ें: UP: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले शख्स पर FIR दर्ज
बताया जा रहा है कि आरोपी छात्रा IAS की तैयारी भी कर रही है. थाना बिसरख के एसएचओ उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि हिंदू युवा वाहिनी के संयोजक डॉ. रजत शर्मा ने थाना बिसरख में रागिनी यादव के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसमें कहा गया था कि रागिनी यादव नाम की युवती ने सोशल मीडिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर दी थी.
पुलिस ने कहा- पहले भी अशोभनीय कमेंट कर चुकी है छात्रा
इसके बाद पुलिस ने इस मामले में शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज किया. पुलिस ने रागिनी यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी रागिनी यादव कई नेताओं के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी और पोस्ट कर चुकी हैं.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







