
IAS ऑफिसर से BCCI में एंट्री, किताब के जरिए विनोद राय ने बताई अपनी पारी की कहानी
AajTak
1972 बैच के IAS ऑफिसर रहे विनोद राय ने अपनी एक नई किताब लॉन्च की है. उनकी नई किताब का नाम- 'नॉट जस्ट ए नाइटवॉचमैन: माय इनिंग्स इन द बीसीसीआई' रखा है...
1972 बैच के IAS ऑफिसर रहे विनोद राय ने अपनी एक नई किताब लॉन्च की है. विनोद राय करीब ढाई साल तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में भी रहे हैं. उन्होंने अपनी यह नई बुक पूरी तरह से अपने जीवन की इसी पारी पर आधारित रखी है. इसका नाम भी उन्होंने ऐसा ही दिया है.
विनोद राय की नई किताब का नाम- 'नॉट जस्ट ए नाइटवॉचमैन: माय इनिंग्स इन द बीसीसीआई' रखा है. पूर्व आईएएस ऑफिसर ने बताया है कि वह बीसीसीआई में करीब 33 महीने तक प्रशासकों की समिति (CoA) के प्रमुख रहे हैं. विनोद को इस पद पर सुप्रीम कोर्ट ने 30 जनवरी 2017 को नियुक्त किया था.
बीसीसीआई में 33 महीने तक पद पर रहे विनोद राय
विनोद राय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा मुझे इस पद के लिए चुना जाना बड़े सम्मान की बात थी. मैं बीसीसीआई में अपनी भूमिका को सिर्फ नाइटवॉचमैन के रूप में देखता हूं. विनोद को यह नहीं पता था कि वे इस क्रीज पर 33 महीने तक टिक पाएंगे. दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड में विनोद ने इतने अहम पद की जिम्मेदारी संभाली.
इस बोर्ड में उन्हें कई कमियां नजर आईं और उन्होंने इससे अनदेखा नहीं किया. यही वजह भी रही कि इस नाइटवॉचमैन ने फ्रंटफुट पर आकर खेलना शुरू किया. इन्हीं सब बातों को विनोद की नई किताब में शामिल किया गया है.
विनोद राय को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











