
IAS इफ्तिखारुद्दीन के वीडियो से ज्यादा उसकी किताबों में कट्टरता का जहर! SIT के सामने दर्ज करवाया बयान
AajTak
यूपी के कानपुर में कमिश्नर रहे सीनियर आईएएस अफसर इफ्तिखारुद्दीन ने बुधवार को एसआईटी टीम के सामने अपने बयान दर्ज करवा दिए हैं. इफ्तिखारुद्दीन अपने बयान दर्ज कराने के लिए अपनी तीनों किताबों के साथ पहुंचे थे.
यूपी के कानपुर में कमिश्नर रहे सीनियर आईएएस अफसर इफ्तिखारुद्दीन ने बुधवार को एसआईटी टीम के सामने अपने बयान दर्ज करवा दिए हैं. इफ्तिखारुद्दीन अपने बयान दर्ज कराने के लिए अपनी तीनों किताबों के साथ पहुंचे थे. जानकारी के अनुसार एसआईटी ने इफ्तिखारउद्दीन ने एसआईटी के दिखाए वीडियो में मौजूद होना कुबूल किया है, लेकिन धर्मांतरण कराने के आरोप को नकार दिया है. एसआईटी अब इफ्तिखारुउद्दीन के वीडियो से ज्यादा उसकी लिखी किताबों पर गंभीरता से जांच कर रही है. एसआईटी को लगता है कि वीडियो से ज्यादा इफ्तिखारुउद्दीन की लिखी कितबो में ज्यादा आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










