
IAS अफसर बनना चाहती थी 13 साल की लड़की, साध्वी बनने के लिए महाकुंभ में त्यागा संसार!
AajTak
IAS अधिकारी बनने का सपना देखने वाली आगरा की 13 वर्षीय किशोरी ने महाकुंभ मेले में 'साध्वी' बनने की इच्छा जताई. उसकी इच्छा को माता-पिता ने ईश्वरीय इच्छा मानते हुए उसे जूना अखाड़े को सौंप दिया.
IAS अधिकारी बनने का सपना देखने वाली आगरा की 13 वर्षीय किशोरी ने महाकुंभ मेले में 'साध्वी' बनने की इच्छा जताई. उसकी इच्छा को माता-पिता ने ईश्वरीय इच्छा मानते हुए उसे जूना अखाड़े को सौंप दिया. किशोरी की मां रीमा सिंह ने बताया कि महाकुंभ के दौरान उसे सांसारिक जीवन से विरक्ति (वैराग्य) का अनुभव हुआ.
जूना अखाड़े में शामिल जूना अखाड़े के शिविर में रह रही रीमा ने न्यूज एजेंसी को बताया, 'जूना अखाड़े के महंत कौशल गिरी महाराज पिछले तीन वर्षों से भागवत कथा सत्र आयोजित करने के लिए हमारे गांव में आते रहे हैं. ऐसे ही एक सत्र के दौरान मेरी बेटी राखी ने गुरु दीक्षा ली.' रीमा ने आगे बताया कि कौशल गिरी महाराज ने पिछले महीने उन्हें, उनके पति संदीप सिंह और उनकी दो बेटियों को महाकुंभ शिविर में सेवा करने के लिए आमंत्रित किया था.
उन्होंने कहा, 'एक दिन राखी ने साध्वी बनने की इच्छा जताई. इसे भगवान की इच्छा मानते हुए हमने कोई आपत्ति नहीं जताई.' आगरा में रहने वाले इस परिवार ने अपनी बेटियों राखी और 8 वर्षीय निक्की की शिक्षा के लिए शहर में एक घर किराए पर लिया था. संदीप सिंह कन्फेक्शनरी का व्यवसाय करते हैं.
'अपने मन से हुई शामिल' रीमा ने कहा, 'राखी का सपना आईएएस अधिकारी बनने का था, लेकिन महाकुंभ के दौरान उसे सांसारिक जीवन से वैराग्य का अनुभव हुआ.' महंत कौशल गिरि ने बताया कि परिवार ने स्वेच्छा से अपनी बेटी को आश्रम को दान कर दिया. उन्होंने कहा, 'यह निर्णय बिना किसी दबाव के लिया गया. परिवार कुछ समय से हमसे जुड़ा हुआ है और उनके अनुरोध पर राखी को आश्रम में स्वीकार कर लिया गया है. अब वह गौरी गिरि के नाम से जानी जाएगी.'
19 जनवरी को पिंडदान अपनी बेटी को लेकर चिंता के बारे में पूछे जाने पर रीमा ने कहा, 'एक मां के रूप में, मुझे हमेशा इस बात की चिंता रहेगी कि वह कहां और कैसी है. रिश्तेदार अक्सर सवाल करते हैं कि हमने अपनी बेटी को आश्रम को क्यों सौंपा. हमारा जवाब है कि यह भगवान की इच्छा थी.' अखाड़े के एक संत ने बताया कि गौरी का 'पिंडदान' (त्याग के लिए अनुष्ठान) और अन्य धार्मिक समारोह 19 जनवरी को आयोजित किए जाएंगे, जिसके बाद उन्हें औपचारिक रूप से गुरु के परिवार का हिस्सा माना जाएगा.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.








