
IAS अफसर को मिठाई के डिब्बे में रिश्वत देना पड़ गया महंगा, पुलिस बुलाकर नेताजी को भिजवा दिया थाने
AajTak
जिला पंचायत CEO को मिठाई के डिब्बे संग पैसे की जैसे ही जानकारी मिली तो अपने सुरक्षाकर्मी और भृत्य से नेताजी को बाहर बैठाने को कहा. इसके बाद तुरंत जिले के पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा से बात की.
MP News: सीधी जिले जिला पंचायत में पदस्थ आईएएस एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंशुमान राज को मिठाई के डिब्बे में रिश्वत देना महंगा पड़ गया. जिला पंचायत सीईओ ने एसपी को सूचना देकर मिठाई डिब्बे के साथ लिफाफा देने वाले दो नेताओं को थाने भिजवा दिया.
दरअसल, जिला पंचायत सीईओ अंशुमान राज विभागीय कार्य निपटा रहे थे. इसी दौरान सीधी जिले के रघुनाथपुर गांव में सरपंची का चुनाव लड़ चुके विनोद त्रिपाठी और एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य मिठाई का डिब्बा लेकर और एक एक आवेदन के साथ सीईओ दफ्तर पहुंच गए.
सीईओ ने आवेदन के साथ मिठाई का डिब्बा और एक लिफाफा देखा तो पूछा कि लिफाफे में क्या है? CEO को मिठाई के डिब्बे संग रिश्वत की जैसे ही जानकारी मिली तो उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मी और भृत्य से दोनों नेताओं को बाहर बैठाने के लिए कहा.
इसके बाद तुरंत सीईओ ने जिले के पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा से बात की. जब तक दोनों नेता कुछ समझ पाते, तब तक कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और लिफाफा दे रहे नेता विनोद त्रिपाठी को पूछताछ के लिए थाने ले गई.
हालांकि, साथ में मौजूद एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य मौके की नजाकत भांपते हुए रफूचक्कर हो गए थे. लेकिन जिला पंचायत सीईओ की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य को भी ढूंढकर हिरासत में ले लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. दोनों नेताओं की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हो पाई है.
रोजगार सहायक को वित्तीय प्रभार दिलाने का था आवेदन

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










