
IAS अतहर आमिर ने शेयर कीं होने वाली दुल्हन मेहरीन संग रोमांटिक तस्वीरें, हुईं वायरल
AajTak
IAS अतहर आमिर खान ने डॉक्टर मेहरीन काजी से जुलाई में सगाई की. यह जोड़ी इंटरनेट पर काफी पॉपुलर है. आईएएस अतहर ने हाल में अपनी होने वाली पत्नी डॉ मेहरीन के साथ जो फोटो शेयर किया, उस पर तमाम यूजर्स कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि कपल को बेस्ट जोड़ी बताया.
आईएएस अतहर आमिर खान (IAS Athar Aamir Khan) ने इंस्टाग्राम पर अपनी होने वाली दुल्हन डॉ मेहरीन काजी (Dr. Mehreen Qazi) के साथ फोटोज शेयर किए हैं. ये फोटोज वायरल हो रहे हैं. इन फोटोज पर यूजर्स भी जबर्दस्त रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ यूजर्स ने फोटोज को देख इन्हें 'बेस्ट कपल' कहा. वहीं एक यूजर ने अतहर को संबोधित करते हुए लिखा- आप बॉलीवुड में ट्राई क्यों नहीं करते हैं?
IAS अतहर ने डॉक्टर मेहरीन काजी (Dr. Mehreen Qazi) से कुछ समय पहले सगाई की थी. हाल में जो पोस्ट उन्होंने शेयर किया, उसका कैप्शन IAS अतहर ने लिखा- Mi vida @dr_mehreen. वहीं डॉक्टर मेहरीन ने भी इस फोटो पर हार्ट इमोजी शेयर की.
इस फोटो पर कई यूजर्स ने लिखा- बहुत ही सुंदर कपल, आप दोनों बहुत ही सुंदर लग रहे हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा- आप दोनों ही एक दूसरे के लिए बने हुए हैं. वहीं कई लोगों ने आईएएस अतहर आमिर खान के पोज की तारीफ की. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'इस जोड़ी को कुछ कहा नहीं जाए, (बेस्ट)'
इसके अलावा महिलाओं ने भी इस फोटो पर हार्ट इमोजी शेयर की. आईएएस अतहर आमिर खान ने UPSC Exam 2016 में दूसरी रैंक हासिल की थी. वह देश के चर्चित IAS अधिकारियों में से एक हैं.
डॉक्टर मेहरीन की बात की जाए तो वह श्रीनगर के लाल बाजार इलाके की रहने वाली हैं. उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार वह एमडी मेडिसिन हैं. वह सोशल मीडिया पर कई ब्रांडस का भी विज्ञापन करती हैं. उनके इंस्टाग्राम पर पौने चार लाख फॉलोअर्स हैं. वहीं आईएएस अतहर के 7 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.
डॉ मेहरीन काजी के साथ जब से आईएएस अतहर की सगाई हुई, तब से ही इंटरनेट यूजर्स जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं. दोनों की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग भी जबर्दस्त है. आईएएएस अतहर इस समय म्यूनिसिपल कमिश्नर, श्रीनगर (Municipal Commissioner Srinagar) के पद पर तैनात हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.











