
'I.N.D.I.A. की 2 बैठकों से ही 200 रुपये घटे LPG के दाम...' ममता बनर्जी ने केंद्र पर साधा निशाना
AajTak
ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, 'अब तक, पिछले दो महीनों में INDIA गठबंधन द्वारा केवल दो बैठकें आयोजित की गई हैं और आज, हम देख रहे हैं कि एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये तक कम हो गई है.' ममता बनर्जी ने आगे लिखा कि ये है INDIA का दम.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार के फैसले पर तंज कसा है. दरअसल नरेंद्र मोदी सरकार ने त्योहार के समय पर रसोई गैस के दामों में कमी की है. केंद्र सरकार ने महंगाई से परेशान जनता को बड़ी राहत देते हुए उज्जवला योजना वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में 200 रुपये की कटौती की है. इसे लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने तंज कसा और कहा कि इंडिया गठबंधन की 2 बैठकें होते ही सिलेंडर के दाम कर दिए गए.
ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, 'अब तक, पिछले दो महीनों में INDIA गठबंधन द्वारा केवल दो बैठकें आयोजित की गई हैं और आज, हम देख रहे हैं कि एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये तक कम हो गई है.' ममता बनर्जी ने आगे लिखा कि ये है INDIA का दम.
लालू ने भी साधा पीएम मोदी पर निशाना
बता दें कि INDIA गठबंधन की तीसरी बैठक मुंबई में होने जा रही है. इस बैठक में विपक्ष के तमाम दिग्गज नेता शामिल होंगे. इसी गठबंधन की पहली दो बैठकें पटना और बेंगलुरु में हो चुकी हैं. मुंबई में होने वाली इस बैठक से पहले राजद प्रमुख लालू यादव ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'मुंबई में नरेंद्र मोदी के नट्टी पर चढ़ने जा रहे हैं हमलोग आज के दिन. नरेंद्र मोदी के नट्टी पकड़े हुए हैं, उनको हटाना है.' लालू ने मुंबई में होने वाली I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक के लिए मुंबई रवाना होने से पहले यह बातें पटना एयरपोर्ट पर कही.
बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पहले भी केंद्र और बीजेपी पर हमलावर रहे हैं. INDIA गठबंधन बनने के बाद उन्होंने कई बार पीएम मोदी पर सीधा हमला बोला है. इससे पहले बीते दिनों वह पटना में छात्र राजद भारत DSS के एक दिवसीय कार्यक्रम में पहुंचे थे.
'INDIA' नाम रखने के बाद BJP का जीना दुश्वार हो गया'

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










