
I Love Muhammad विवाद: बरेली में इंटरनेट बैन, बाराबंकी-मऊ में तनाव, भारी संख्या में पुलिस तैनात
AajTak
बरेली से शुरू हुआ 'I Love Muhammad' विवाद अब बाराबंकी और मऊ तक फैल गया है. बरेली में हिंसक झड़पों के बाद पुलिस ने रात भर छापेमारी कर 500 से ज्यादा उपद्रवियों की पहचान की और मौलाना तौकीर रजा को हिरासत में लिया. इसके साथ ही प्रशासन ने इंटरनेट पर बैन लगा दिया है.
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में 'I Love Muhammad' अभियान को लेकर शुरू हुए विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया. इसके मद्देनजर प्रशासन ने इंटरनेट पर बैन लगा दिया है. इसके साथ ही बाराबंकी और मऊ में भी तनाव बढ़ गया है. हालात देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. पुलिस रिपोर्ट में बरेली हिंसा को सुनियोजित साजिश बताया गया है.
बरेली में शुक्रवार रात की झड़पों के बाद बाराबंकी के फैजुल्लागंज गांव में एक बैनर विवाद का केंद्र बना. यहां 'आई लव मोहम्मद' लिखा एक बैनर फाड़ दिए जाने के बाद हालात बिगड़ गए. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि चौकीदार धन्नी ने डंडे से रस्सी तोड़कर बैनर गिराया. इसके बाद एक समुदाय के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए और विरोध जताने लगे.
यहां माहौल गर्म होते देख दूसरा पक्ष भी इकट्ठा हो गया और पूरे गांव में तनाव फैल गया. इसी बीच, कुछ युवकों पर आरोप है कि उन्होंने चौकीदार धन्नी के घर पर हमला कर तोड़फोड़ करते हुए सामान भी चुरा लिया. पीड़ित की पत्नी ने पुलिस को इस घटना की शिकायत दी है. मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरे में चौकीदार को कथित रूप से बैनर गिराते हुए कैद किया गया है.
पुलिस ने वीडियो अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी पहुंचे और कई थानों की पुलिस फोर्स को तैनात किया गया. बाराबंकी पुलिस ने दावा किया कि अब गांव में हालात सामान्य हैं, लेकिन तनाव की वजह से सख्त सतर्कता बरती जा रही है. वहीं, मऊ जिले में जुमे की नमाज के बाद नई बाजार इलाके में जुलूस निकला.
कुछ लोगों को 'आई लव मोहम्मद' के नारे लगाते हुए देखा गया. पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की और न मानने पर लाठियां चलाकर भीड़ को खदेड़ दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. मऊ के एसपी इलामारन ने कहा कि सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग की जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. वाराणसी में भी इसी विवाद को लेकर गिरफ्तारियां हुईं.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








