
'I am sorry, Please forgive and forget...', मणिपुर हिंसा पर CM बीरेन सिंह ने मांगी माफी
AajTak
बीरेन सिंह ने घोषणा की कि हवाई जहाज से यात्रा के लिए महंगे किराए की समस्या को समाप्त करने के लिए मणिपुर सरकार किफायती दर पर एलायंस एयर सेवाएं शुरू करेगी. इसके तहत प्लेन का किराया 5,000 रुपये से अधिक नहीं होगा. मणिपुर सरकार हवाई यात्रा करने वाले पैसेंजर्स को किराये पर सब्सिडी प्रदान करेगी.
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने 3 मई, 2023 से हो रही हिंसा के लिए राज्य के लोगों से माफी मांगी है. उन्होंने मणिपुर की आबादी के सभी वर्गों से अपील की कि वे भविष्य में शांति और सद्भाव के लिए प्रयास करते हुए आने वाले नए साल में अतीत को माफ कर दें और भूल जाएं. उन्होंने यह टिप्पणी मंगलवार को राजधानी इंफाल में अपने आवास पर सरकार के विकास कार्यों और उपलब्धियों तथा आगामी वर्ष के लिए उसकी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए की.
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, बीरेन सिंह ने घोषणा की कि हवाई जहाज से यात्रा के लिए महंगे किराए की समस्या को समाप्त करने के लिए मणिपुर सरकार किफायती दर पर एलायंस एयर सेवाएं शुरू करेगी. इसके तहत प्लेन का किराया 5,000 रुपये से अधिक नहीं होगा. मणिपुर सरकार हवाई यात्रा करने वाले पैसेंजर्स को किराये पर सब्सिडी प्रदान करेगी. हवाई सेवा इंफाल-गुवाहाटी, इंफाल-कोलकाता और इंफाल-दीमापुर मार्गों पर सप्ताह में दो बार संचालित होगी.
यह भी पढ़ें: मणिपुर में सेना और पुलिस को बड़ी सफलता, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद
उन्होंने आगे कहा, 'मणिपुर आंतरिक और बाहरी दोनों तरह से अवैध प्रवासियों के मुद्दे से जूझ रहा है. सरकार आवश्यक इनर लाइन परमिट के बिना राज्य में प्रवेश करने वाले अवैध प्रवासियों की पहचान करने के अपने प्रयास जारी रखे हुए है. अवैध अप्रवासियों के संबंध में, बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है. अवैध प्रवासियों की समस्या को समाप्त करने के लिए, आधार-लिंक्ड बर्थ रजिस्ट्रेशन जनवरी 2025 से शुरू किया जाएगा. पहले चरण में यह व्यवस्था तीन जिलों में लागू की जाएगी और अगले साल 15 जनवरी को लॉन्च की जाएगी. जन्म पंजीकरण अनिवार्य कर दिया जाएगा और हर 5 साल में अपडेट कराना होगा.'
अपने घरों में लौटे 2058 विस्थापित
उन्होंने कहा, 'यह व्यवस्था मणिपुर के कुछ जिलों में मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या में 420% वृद्धि का पता लगने के बाद की गई है.' मणिपुर में शांति बहाल करने के प्रयासों के तहत, कुल 2058 विस्थापित परिवारों को उनके मूल घरों में पुनर्स्थापित किया गया है, जिसमें इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, कांगपोकपी और चुराचांदपुर के क्षेत्र शामिल हैं. इसके अतिरिक्त, मणिपुर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर हिंसा को रोकने के लिए, सरकार ने क्रमशः NH-2 (इम्फाल-दीमापुर) और NH-37 (इम्फाल-सिलचर वाया जिरीबाम) पर सुरक्षा कर्मियों की 17 और 18 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की हैं. सीएम बीरेन सिंह ने बताया कि भारतीय सेना, सीआरपीएफ, बीएसएफ और राज्य पुलिस के जवान राष्ट्रीय राजमार्गों की सुरक्षा में लगे हैं.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.







