
Hyundai Venue 2022: बस 21 हजार में बुक करें ये कॉम्पैक्ट SUV,जल्द होने वाली है लॉन्च
AajTak
इसमें वेंटिलेटेड सीट का ऑप्शन मिल सकता है. साथ में 360 डिग्री कैमरा, नई अपहोलस्ट्री, बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, सनरूफ और पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स भी कार में होंगे. इसमें ऐपल कार प्ले और एंड्रॉइड ऑटो की कनेक्टिविटी, एयर प्यूरीफिकेशन सिस्टम और रीयर एसी वेंट भी मिलेंगे.
हुंडई मोटर्स अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी का फेसलिफ्ट वर्जन इसीह महीने लॉन्च करने जा रही है. इस कार की बुकिंग 21,000 रुपये में शुरू हो चुकी है. जानें और क्या खास है इस कार में...
एलेक्सा, गूगल वॉयस से होगी कंट्रोल नई Hyundai Venue 2022 में कंपनी एलेक्सा (Alexa) और गूगल वॉयस असिस्टेंट (Google Voice Assistant) का फीचर भी देगी. यानी आप चाहें तो कार के कई फीचर्स को सिर्फ वॉयस कमांड से कंट्रोल कर सकते हैं.
16 जून को लॉन्च होगी हुंडई वेन्यू हुंडई की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू का फेसलिफ्ट वजर्न जून में लॉन्च करने जा रही है. ये कार (Hyundai Venue facelift Launch Date 2022) 16 जून को लॉन्च होगी. हाल में इसके कई फीचर्स और इंजन से जुड़ी जानकारियां भी सामने आई हैं.
मिलेंगे पेट्रोल-डीजल इंजन के ऑप्शन हुंडई की इस कार में ग्राहक अपनी मर्जी से पेट्रोल या डीजल इंजन का विकल्प चुन सकेंगे. कंपनी अपनी इस कार को 3 इंजन ऑप्शन में उतारने जा रही है. ये 6 ट्रिम्स में आएगी, इसके कुल 16 वैरिएंट (Hyundai Venue facelift Variants) लॉन्च हो सकते हैं. पेट्रोल इंजन में एक ऑप्शन 1.2 लीटर का और दूसरा 1.0 लीटर का टर्बो जीडीआई आ सकता है.
इसे भी पढ़ें: हर एंगल से धांसू होगा नई Hyundai Venue facelift का लुक
टर्बो इंजन पर ये 118 bhp की मैक्स पॉवर और 172Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगी. जबकि कार में 1.5 लीटर का डीजल इंजन भी मिलेगा जो 92bhp की मैक्स पॉवर और 240 Nm का पीक टॉर्क जेरनेट करेगा. कार में आपको 6-स्पीड मैनुअल या ऑटोमेटिक और 7-स्पीड DCT ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी आ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










