
Hyundai ला रही है इलेक्ट्रिक Creta! टेस्टिंग के दौरान पहली बार दिखी SUV
AajTak
Hyundai Creta Electric को कंपनी नए एडवांस फीचर्स के साथ ही पावरफुल बैटरी पैक के साथ बाजार में उतार सकती है. वर्तमान में ये SUV अपने शुरुआती टेस्टिंग चरण में है, संभव है कि कंपनी इसे 2025 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित करे.
इंडियन मार्केट में इस समय इलेक्ट्रिक वाहनों की जबरदस्त डिमांड देखने को मिल रही है. फिलहाल चारपहिया इलेक्ट्रिक व्हीकल सेग्मेंट में देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स का दबदबा है, लेकिन बहुत जल्द ही इसे कड़ी टक्कर मिलती दिख रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हुंडई ने अपनी मशहूर एसयूवी Hyundai Creta के इलेक्ट्रिक वर्जन की टेस्टिंग शुरू कर दी है और हाल ही में इसे स्पॉट भी किया गया है. इससे पूर्व कंपनी बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (BEV) प्रोडक्ट प्रोर्टफोलियो पर 4,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा पहले ही कर दी है.
कंपनी ने हाल ही में खुलासा किया था कि, वो अलग-अलग बॉडी टाइप में इंडियन मार्केट में 6 नए इलेक्ट्रिक वाहनों को पेश करेगी. कुछ दिनों पहले ही हुंडई ने Ioniq 5 इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च किया था और अगर अब ख़बरों की माने तो कंपनी Creta Electric एसयूवी को लॉन्च करने की योजना बना रही है. इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को (SU2i EV) कोडनेम दिया गया है. ऐसा पहली बार है जब इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान भारत में स्पॉट किया गया है.
कैसी होगी Hyundai Creta Electric:
हालांकि अभी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है. क्योंकि अब तक ब्रांड ने भी इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं किया है. लेकिन जानकारों का मानना है कि इसमें भी कंपनी अपने मशहूर इलेक्ट्रिक एसयूवी Kona के ही तर्ज पर 39.2kWh की क्षमता का इलेक्ट्रिक मोटर इस्तेमाल कर सकती है, जो कि सिंगल चार्ज में 452 किलोमीटर तक के ड्राइविंग रेंज के साथ आता है. इस एसयूवी में कंपनी कोना के इलेक्ट्रिक मोटर का भी इस्तेमाल कर सकती है, जो कि 136bhp की पावर और 395Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.
जो टेस्टिंग मॉडल स्पॉट किया गया है वो ग्रे कलर का है और इसमें देखा जा सकता है इसका फ्लोर पैन बढ़ाया गया है. इसके अलावा ये काफी हद तक मौजूदा ICE इंजन वाले क्रेटा जैसी ही है. ऐसा संभव है कि इस एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन मौजूदा मॉडल पर बेस्ड हो सकता है. दूसरी ओर क्रेटा के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल का भी इंतजार हो रहा है जो कि ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है.
हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक वर्तमान में अपने शुरुआती टेस्टिंग चरण में है, संभव है कि कंपनी इसे 2025 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित करे. ऐसा माना जा रहा है कि ये अगले साल 2024 के अंत तक प्रोडक्शन लेवल तक पहुंचे. लॉन्च होने पर, Creta EV सीधे आगामी Maruti Suzuki YY8 EV को टक्कर देगी. इसका मुकाबला Mahindra और Tata की आने वाली मिड-साइज़ SUVs से भी होगा.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.










