
Human Trafficking Case: म्यांमार के तीन नागरिकों के खिलाफ NIA की चार्जशीट, कई अहम खुलासे
AajTak
Human Trafficking Case: आरोपियों ने वैध यात्रा दस्तावेजों के बिना तस्करों और दलालों की मिलीभगत से भारत में अवैध रूप से प्रवेश किया. यही नहीं, ये तीनों आरोपी अनधिकृत और अवैध सीमा मार्गों से कई अन्य विदेशी नागरिकों की घुसपैठ को सुविधाजनक बनाने में भी शामिल थे.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने भारत-बांग्लादेश सीमा के जरिए से भारत में विदेशी नागरिकों की अवैध घुसपैठ और तस्करी से जुड़े एक मामले में म्यांमार के तीन नागरिकों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है. मुख्य आरोपी रोहिंग्या मूल के हैं.
केंद्रीय एजेंसी के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, तीनों आरोपियों की पहचान रबी इस्लाम उर्फ "रबीउल इस्लाम", शफी आलम उर्फ "सोफी अलोम" उर्फ "सैयदुल इस्लाम" और मोहम्मद उस्मान के तौर पर हुई है. ये सभी आरोपी म्यांमार के माउंगडॉ जिले के स्थायी निवासी हैं.
एनआईए से पीटीआई को मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने वैध यात्रा दस्तावेजों के बिना तस्करों और दलालों की मिलीभगत से भारत में अवैध रूप से प्रवेश किया. यही नहीं, ये तीनों आरोपी अनधिकृत और अवैध सीमा मार्गों से कई अन्य विदेशी नागरिकों की घुसपैठ को सुविधाजनक बनाने में भी शामिल थे.
एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि ये विभिन्न अवैध गतिविधियों में शामिल तस्करों और दलालों के एक सुसंगठित नेटवर्क का हिस्सा हैं. वे बांग्लादेश में शरण लेने वाली कमजोर रोहिंग्या महिलाओं को रोहिंग्या पुरुषों से शादी के झूठे वादे पर भारत में लाने की कोशिश में भी लगे हुए थे.
एनआईए ने कहा कि ऐसी महिलाओं को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना और हरियाणा सहित विभिन्न भारतीय राज्यों में जबरन विवाह के लिए बेच दिया जाता था. एनआईए की जांच में दस्तावेजों की जालसाजी के उदाहरण और सबूत सामने आए हैं. और इससे यह साफ पता चलता है कि रबी इस्लाम और मोहम्मद उस्मान ने धोखाधड़ी से आधार कार्ड भी हासिल कर लिए थे.
एनआईए के प्रवक्ता ने कहा कि दोनों ने इन कार्डों का इस्तेमाल कई सिम कार्ड हासिल करने और बैंक खाते खोलने के लिए भी किया था, जिससे उनकी असली पहचान छिप गई थी. विशेष अदालत में दाखिल गए आरोपपत्र के साथ एनआईए ने पिछले साल 7 नवंबर को इस मामले की जांच शुरू की थी. इसी के बाद NIA ने एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी रैकेट को उजागर करने और उसे खत्म करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







