
Hot Seat: सपा के गढ़ में अखिलेश के लिए कड़ा मुकाबला, क्या कन्नौज में रिपीट होगा 2019?
AajTak
अखिलेश यादव जैसे बड़े नेता के चुनावी मैदान में होने से कन्नौज सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है. 2019 में यहां से अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव मैदान में थीं. मुकाबला इतना दिलचस्प रहा कि सपा का गढ़ माने जाने वाली सीट पर डिंपल को हार मिली और भाजपा के सुब्रत पाठक जीते थे.
UP के बारे में कहा जाता है कि यहां की सियासी नब्ज पकड़ने में बड़े से बड़े धाकड़ मात खा जाते हैं. ऐसे में एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल की मानें तो NDA को 64-67 सीटें मिलती दिख रही हैं. वहीं इंडिया गठबंधन को 8-12 सीटें मिल सकती हैं और अन्य को 0-1 सीट मिलने का अनुमान है. लेकिन इन सबके बीच भी एक सीट ऐसी है जिस ओर सबकी निगाहें टिकी हैं. वो सीट है कन्नौज. यहां से सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव खुद मैदान में हैं.
अखिलेश यादव जैसे बड़े नेता के चुनावी मैदान में होने से इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है. 2019 में यहां से अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव मैदान में थीं. मुकाबला इतना दिलचस्प रहा कि सपा का गढ़ माने जाने वाली सीट पर डिंपल को हार मिली और भाजपा के सुब्रत पाठक जीते थे.
एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक इस सीट पर कड़ा मुकाबला है. इस सीट की डेमोग्राफी की वजह से एक्सपर्ट इस सीट पर मुकाबला कड़ा मान रहे हैं.
2019 में दिलचस्प मुकाबला में जीती थी भाजपा
गौरतलब है कि कन्नौज सीट सपा का गढ़ माना जाती रही है. राम मनोहर लोहिया को कभी संसद में भेजने वाली कन्नौज सीट समाजवादियों का गढ़ रही है. क्योंकि, यहां से 1998 से 2014 तक हुए सभी चुनाव में सपा ने जीत हासिल की है. अखिलेश और डिंपल यादव भी यहां से चुनाव जीत चुके हैं. लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में सुब्रत पाठक ने डिंपल को शिकस्त दी थी. सपा-बसपा गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने के बाद भी डिंपल यादव 12,353 वोटों से हार गई थीं. भाजपा ने एक बार फिर पाठक पर भरोसा जताया है.
क्या है कन्नौज का जातिगत समीकरण

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










