
Horoscope Today 31 October 2021: कर्क राशि और सिंह राशि वाले इन बातों का रखें ध्यान, मेष से मीन राशि तक का जानें आज का राशिफल
ABP News
Horoscope Today 31 October 2021: मिथुन (Gemini Horoscope) और कुंभ राशि (Aquarius Horoscope) वाले के लिए 31 अक्टूबर 2021 का दिन महत्वपूर्ण है. मेष से मीन राशि तक का जानते हैं राशिफल (Aaj Ka Rashifal).
Horoscope Today 31 October 2021, Aaj Ka Rashifal, Daily horoscope: पंचांग के अनुसार आज 31 अक्टूबर 2021 रविवार को कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की दशमी की तिथि है. शनिवार को चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहा है. आज भी मघा नक्षत्र रहेगा. आज का दिन जॉब, करियर और बिजनेस आदि के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं. मेष से मीन राशि तक का राशिफल.
मेष राशिफल (Aries Horoscope)- आज के दिन हो सकता है कि सेहत से जुड़ी परेशानियाँ असहजता का कारण बन जाएं, ऐसे में कार्य भी बाधित हो सकता है. ऑफिस के महत्वपूर्ण फाइल को संभाल कर रखें आपसे मिस प्लेस हो सकते हैं. ग्रहों की स्थितियां कार्यों में भार बढ़ाने वाली है. व्यापारियों को वर्तमान समय में लाभ मिलने की संभावना दिखाई दे रही है, साथ ही सरकारी नियमों का भी पालन करें. स्वास्थ्य की दृष्टि से मादक पदार्थों का सेवन करने वालों को अलर्ट हो जाना चाहिए, लगातार ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए खतरे की घंटी है. मित्रों की बातों को गंभीरता से समझें, उनकी बातों को अनदेखा करना ठीक नहीं है.













