
Horoscope Today 28 June 2021: वृष, सिंह और कन्या राशि वाले सेहत और धन का रखें ध्यान, जानें आज का राशिफल
ABP News
Aaj Ka Rashifal 28 June 2021: आज का राशिफल महत्वपूर्ण है. इस दिन से पंचक आरंभ हो रहा है. आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानते हैं आज का राशिफल (Horoscope Today 28 June 2021).
Horoscope Today 28 June 2021, Daily horoscope: पंचांग के अनुसार 28 जून, सोमवार को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. आज धनिष्ठा नक्षत्र है. चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहा है. आज ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित कर रही है. आइए जानते हैं आज का भविष्यफल. मेष राशिफल (Aries Horoscope)आज के दिन ऊर्जा को संचित करें, और बेवजह की बातों में दिमाग खर्च न करें. दूसरे आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं, चौकन्ने रहें और विरोधियों पर पैनी निगाह रखें. ऑफिशियल कार्यभार बढ़ेगा. व्यापारियों को उधार लिए उत्पाद का भुगतान करते वक्त लेनदेन साफ रखने की जरूरत है. सेहत को लेकर किसी दवा से रिएक्शन या एलर्जी होती है तो बगैर चिकित्सक की सलाह दवाएं बिल्कुल न लें. महामारी को देखते हुए बच्चों और बुजुर्गों की देखभाल में लापरवाही न होने पाए. पड़ोसियों और रिश्तेदारों से संबंध अच्छे रखें. घर में तालमेल बना रहेगा. इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाह रहे हैं तो दिन शुभ है.More Related News













