Horoscope Today 23 January 2022: वृषभ, तुला और मकर राशि वाले इन बातों का रखें खास खयाल, जानें अपना राशिफल
ABP News
Horoscope Today 23 January 2022 Aaj Ka Rashifal: कर्क, धनु और मीन राशि वालों के लिए 23 जनवरी 2022 का दिन विशेष है. सभी राशियों का आइए जानते हैं, आज का राशिफल (Rashifal).
Horoscope Today 23 January 2022, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope : पंचांग के अनुसार आज 22 जनवरी 2022 रविवार को माघ मास की कृष्ण पक्ष की पंचमी की तिथि है. पंचांग के अनुसार कन्या सिंह राशि में गोचर कर रहा है. आज उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र है. आज का दिन धन, आपके लिए शुभ रहेगा या अशुभ जानते हैं, सभी राशियों का राशिफल.
मेष- मेष राशि वालों को खुद पर भरोसा रखते हुए दिन बिताना चाहिए. किसी की बातों में आने से बचें अन्यथा कोई समस्या जन्म ले सकती है. जिसका निदान मिलने में मुश्किलें आएंगी. ऑफिस में आपके काम काफी हद तक सरल हो जाएंगे. बॉस और वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिलेगा. जिससे काम करने की गति में तीव्रता आएगी. मेहनत करने में पीछे न हटें. जो भी काम दिया जाए उसे खुशी मन से करें. व्यापारियों को व्यवसाय में लाभ होगा. जिससे आय में वृद्धि की संभावनाएं भी बनेगी. छोटी-मोटी बीमारी परेशान कर सकती है, जिसके लिए अलर्ट रहना अति आवश्य़क है. रिश्तेदारों से संबंधों में मधुरता आएगी.