
Horoscope Today 19 June 2021: मेष, सिंह और मीन राशि वाले इन चीजों से रहें दूर, जानें आज का राशिफल
ABP News
आज का राशिफल (Horoscope Today 19 June 2021) मेष से मीन राशि तक के लिए विशेष है.धन (Money) और सेहत (Health) को लेकर आज कुछ राशियों को सावधान रहने की जरूरत है.आज का दिन कैसा रहेगा आपके लिए, जानते हैं, राशिफल (Aaj Ka Rashifal).
Horoscope Today, Daily horoscope, Aaj Ka Rashifal: पंचांग के अनुसार 19 जून, शनिवार को ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है. इसे महेश नवमी के नाम से भी जाना जाता है. चंद्रमा आज कन्या राशि में विराजमान है. शनि देव मकर राशि में वक्री होकर गोचर कर रहे है. आज का दिन आपके लिए कैसा है, जानते हैं आज का भविष्यफल. मेष- आज के दिन आत्मविश्वास और समय बाध्यता के साथ काम करने की जरूरत है. निवेश या उधार आदि में सतर्कता रखें. ग्रहों की दशाएं फिलहाल आर्थिक मामलों में प्रतिकूल हैं. कोई भी बड़ा काम पुख्ता कार्ययोजना से ही शुरू करें. वैचारिक मतभेद की सूरत में एक बार वरिष्ठ की सलाह उपयोगी रहेगी. नौकरीपेशा लोग समय का सदुपयोग के लिए सजग रहें. कारोबारी नए काम में हाथ न डालें, नुकसान की आशंका है. खानपान संतुलित और मौसम अनुकूल रखें, तो वहीं दूसरी ओर आंतों से संबंधित कोई समस्या है तो अधिक मिर्च-मसाला या गरिष्ठ भोजन न करें. घर में अच्छा तालमेल रहेगा. मन शांत-दिन सुखद होगा.More Related News













