
Horoscope Today 10 March 2022 :मेष, वृषभ और मकर राशि वालें न करें ये काम, जानें अपना राशिफल
ABP News
Horoscope Today 10 March 2022, Aaj Ka Rashifal : कर्क, सिंह और मीन राशि वालों के लिए 10 मार्च 2022 का दिन महत्वपूर्ण है. सभी राशियों का जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal).
Horoscope Today 10 March 2022, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope : पचांग के अनुसार आज 10 मार्च 2022 गुरुवार को फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी की तिथि है. आज का दिन विशेष है. इस दिन चंद्रमा वृषभ राशि में विराजमान रहेगा. आज रोहिणी नक्षत्र है. आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा. आइए जानते हैं आज का राशिफल-
मेष- आज के दिन आपको सक्रिय रहना चाहिए, कई लोगों से मिलना-जुलना पड़ सकता है. लोग आपकी राय को गंभीरता से लेंगे. ऑफिस में आप जो काम हाथ में लेंगे उसे समय रहते पूरा कर पाने में सक्षम होंगे. बॉस जो भी टारगेट दें उसे समय से पूरा करके देना होगा, अन्यथा वह नाराज हो सकते हैं. बिजनेस के लिए यात्रा करनी पड़े तो अवश्य जाएं यह समय आपको इनसे लाभ मिलने वाला चल रहा है. इस राशि के छोटे बच्चों का माताएं विशेष ध्यान रखें, खेलते समय यह गिर कर खुद को गंभीर चोट पहुंचा सकते हैं. पारिवारिक दृष्टि कोण से दिन लगभग सामान्य रहने वाला है.
