
Holika Dahan 2026 kab hai: 2 मार्च को भद्रा और 3 मार्च को प्रदोष काल! जानें कब होगा होलिका दहन? पंडित ने दूर की उलझन
AajTak
Holika Dahan 2026 kab hai: होलिका दहन को लेकर लोगों में कंफ्यूजन है कि यह 2 मार्च को होगा या 3 मार्च को. जानें भद्रा काल, शुभ मुहूर्त, चंद्र ग्रहण का असर और होली की सही तारीख क्या है.
Holika Dahan 2026 kab hai: हिंदू पंचांग के मुताबिक, हर साल होली का त्योहार चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है, और उससे एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है. इस बार लोगों के बीच कंफ्यूजन है कि होलिका दहन 2 मार्च को होगा या 3 मार्च को. शास्त्रों में होलिका दहन के लिए कुछ खास नियम बताए गए हैं. मान्यता है कि यह पूजा प्रदोष काल में, पूर्णिमा तिथि के दौरान और भद्रा रहित समय में करना सबसे शुभ होता है. ऐसे में आइए हरिद्वार के पंडित मनोज त्रिपाठी से जानते हैं कि इस साल होलिका दहन और होली की सही तारीख क्या है.
2 मार्च या 3 मार्च, कब होगा होलिका दहन?
धर्म सिंधु के अनुसार, होलिका दहन हमेशा भद्रा रहित समय में करना चाहिए. अगर 2 मार्च की बात करें, तो उस दिन प्रदोष काल में पूर्णिमा तो है, लेकिन भद्रा भी लग रही है, इसलिए यह समय पूरी तरह शुभ नहीं माना जा रहा. वहीं, 3 मार्च को भद्रा नहीं है. हालांकि उस दिन प्रदोष काल में पूर्णिमा नहीं मिल रही, लेकिन सुबह के समय पूर्णिमा होने के कारण होलिका दहन किया जा सकता है.
शास्त्रों में यह भी कहा गया है कि भद्रा में होलिका दहन नहीं करना चाहिए. लेकिन अगर सही समय न मिले, तो भद्रा के मुख को छोड़कर उसकी पूंछ वाले हिस्से में दहन किया जा सकता है. इस हिसाब से 2 मार्च की शाम को भी होलिका दहन संभव है. फिर भी शास्त्रों के अनुसार देखा जाए तो 3 मार्च को होलिका दहन करना ज्यादा सही माना जा रहा है. ऐसे में रंगों वाली होली 4 मार्च को मनाना उचित रहेगा.
पंडित से जानें, क्या है होलिका दहन की सही तिथि?
पंडित मनोज त्रिपाठी के मुताबिक, इस बार होलिका दहन की तारीख को लेकर थोड़ा कंफ्यूजन है. इसके पीछे दो वजहें हैं. पहली बात, शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन के लिए प्रदोष काल में पूर्णिमा तिथि और भद्रा रहित समय होना जरूरी माना गया है, जैसा कि धर्म सिंधु में बताया गया है. 2 मार्च को प्रदोष काल में पूर्णिमा तो है और शाम के समय चंद्रमा का उदय भी होगा, लेकिन उस समय भद्रा भी लगी रहेगी, जो शुभ नहीं मानी जाती.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











