
Russia Stock Market Rally: युद्ध से दुनियाभर में हाहाकार... लेकिन इस बड़े देश में 'जश्न', मौके पर चौका!
AajTak
कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर संकट गहराता जा रहा है, जिससे ब्रेंट क्रूड की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रही है. युद्ध के बीच टेंशन की सबसे बड़ी वजह Strait of Hormuz है, जो दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री तेल मार्गों में से एक है.
ईरान और इजरायल के बीच युद्ध से दुनियाभर में कोहराम मचा है. वित्तीय अस्थिरता को देखते हुए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शेयर बाजार 2 मार्च और 3 मार्च 2026 के लिए बंद कर दिए गए हैं. इस बीच अमेरिका समेत चीन, जापान और भारत के शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. लेकिन एक देश ऐसा भी जहां का शेयर बाजार जश्न मना रहा है.
दरअसल, ईरान पर हमले के बाद वैश्विक तेल और गैस बाजार में जबरदस्त उथल-पुथल का माहौल है. मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव का सीधा असर ऊर्जा कीमतों और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों पर पड़ा है. कहा जा रहा है कि ईरान के ड्रोन हमले के बाद सऊदी की अरामको ने रास तनुरा रिफाइनरी को एहतियातन बंद कर दी है. यह जगह सऊदी की सबसे बड़ी और सबसे स्ट्रैटेजिक एनर्जी साइट्स में से एक है. इस हमले की खबर के ब्रेंट क्रूड के भाव अचानक उछाल देखने को मिल रहा है.
रूस के शेयर बाजार में जोरदार तेजी
लेकिन इस बीच रूसी शेयर बाजार में तेजी का माहौल है, खासतौर पर रूसी तेल और गैस कंपनियों के शेयरों में तेज उछाल देखने को मिल रहे हैं. Rosneft, Lukoil, Gazprom Neft और Novatek के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी है. निवेशकों को उम्मीद है कि अगर खाड़ी क्षेत्र से आपूर्ति प्रभावित होती है तो रूसी तेल की मांग एक वैकल्पिक स्रोत के रूप में बढ़ सकती है. बता दें, साल 2025 में रूस ने कुल लगभग 238 मिलियन टन तेल निर्यात किया, और इसका करीब 80% चीन और भारत को गया था.
रूसी स्टॉक मार्केट के प्रमुख इंडेक्स MOEX में सोमवार 2 मार्च को करीब 1.50 फीसदी तेजी देखी जा रही है, तेल और गैस कंपनियां के शेयर Rosneft में शानदार 6 फीसदी की तेजी, Novatek में 3 फीसदी की तेजी, Lukoil में 2 फीसदी, Gazprom में 1 फीसदी और Tatneft में करीब साढ़े 3 फीसदी की तेजी है.
रूसी मार्केट में तेजी के क्या कारण?

Yamaha XSR 155 का नया कलर वेरिएंट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. साथ ही ब्रांड ने इस बाइक की कीमतों को भी रिवाइस किया है. हालांकि, बेस वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है. अब ये बाइक 5 कलर ऑप्शन में मिलेगी. कंपनी ने इसे रेट्रो लुक के साथ पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था. आइए जानते हैं इसकी कीमत.












