
दुनिया में उथल-पुथल, जंग, आपसी टकराव... 10 मिनट के चंद्रग्रहण के होंगे और कितने साइड इफेक्ट्स!
AajTak
मिडिल ईस्ट में इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच ज्योतिषीय गणनाओं ने इस महायुद्ध के संकेत पहले ही दिए थे. 2026 के फरवरी से अप्रैल तक राहु-मंगल और मंगल-शनि की युति से तनाव और संघर्ष बढ़ने की आशंका है.
मिडिल ईस्ट में इस वक्त उथल-पुथल मची हुई है. इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रही महाजंग का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है और इस युद्ध का असर कहीं न कहीं उन पर भी है जो सीधे इस जंग से नहीं जुड़े हैं.
अगर आप से कहा जाए कि ये जो भी हो रहा है, इन सबके संकेत पहले ही मिल गए थे या फिर एक तरह की भविष्यवाणी थी कि ये होना ही तो आप शायद यकीन न करें, लेकिन भारतीय ज्योतिष की गणनाओं और ग्रहों की चालों से जिस तरह के असर पड़ने की बात कही जाती है, बिल्कुल वैसा ही हो रहा है.
कैसे चंद्रमा बना रहा संकट की स्थिति? ध्यान दें तो ज्योतिष के अनुसार इस समय अंगारक योग बना हुआ है. इसकी अंगारक योग में होलिका दहन होने वाला है. होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा को होता है और इस बार फाल्गुन की पूर्णिमा को चंद्रग्रहण पड़ गया है. ये लगभग 10 मिनट लंबा चंद्रग्रहण पूरी दुनिया पर भारी पड़ने वाला है.
चंद्र ग्रहण दोपहर को 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम को 6 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगा. इसका सूतक काल सुबह 6 बजकर 20 मिनट से लागू हो जाएगा. यानी इस ग्रहण का पूरा टाइम तीन घंटे 20 मिनट का है.
इसमें से 1 घंटे 2 मिनट लगभग तक ब्लडमून की स्थिति रहेगी और इसमें भी सबसे संकट वाला समय लगभग 10 मिनट का होगा, जब चंद्रमा पूरी तरह ग्रहण में छिप जाएगा. इसी दौरान नकारात्मक शक्तियां हावी हो जाती हैं. इसी का असर तो चंद्रग्रहण के समय पड़ेगा ही, लेकिन इस योग के बनने के कारण पहले से ही नकारात्मक शक्तियां एक्टिव हो चुकी हैं और दुनिया इसका असर महाजंग के तौर पर महसूस कर रही है.
एक महीने में दो ग्रहण यानी सूर्य और चांद दोनों मचा रहे उथल-पुथल अगर किसी एक महीने में दो ग्रहण एक साथ पड़ते हैं तो ज्योतिष के नजरिये से इसे अशुभ माना जाता है. कायदे से देखें तो सूर्यग्रहण से लेकर चंद्रग्रहण के 15 दिनों के बीच का समय अशुभ ही रहा है. सूर्यग्रहण की शुरुआत अग्नि पंचक से हुई थी. इसके 15 दिन बाद चंद्र ग्रहण होने जा रहा है.

Yamaha XSR 155 का नया कलर वेरिएंट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. साथ ही ब्रांड ने इस बाइक की कीमतों को भी रिवाइस किया है. हालांकि, बेस वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है. अब ये बाइक 5 कलर ऑप्शन में मिलेगी. कंपनी ने इसे रेट्रो लुक के साथ पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था. आइए जानते हैं इसकी कीमत.












