
UAE में Amazon AWS डेटा सेंटर पर हमला? आग लगने के बाद किया गया शटडाउन, कई सर्विसेज ठप
AajTak
वॉर के दौरान आम तौर पर एयरपोर्ट और रिफाइनरी जैसी जगहों को निशाना बनाया जाता है. लेकिन अब डेटा सेंटर सॉफ्ट टारगेट बन गया है. क्योंकि डेटा सेंटर हिट करने का मतलब है इसका सीधा असर दुनिया भर में दिखेगा. बताया जा रहा है कि UAE स्थित Amazon के डेटा सेंटर को नुकसान पहुंचा है.
अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए अटैक के बाद ईरान लगातार इजरायल सहित मिडिल ईस्ट के अलग-अलग देशों में ड्रोन अटैक कर रहा है. बढ़ते तनाव के बीच खबरें आईं कि UAE और बहरीन में Amazon Web Services यानी AWS के डेटा सेंटर में आग, पावर और कनेक्टिविटी की दिक्कतें देखी गईं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ सेवाएं प्रभावित हुईं, जिनमें क्लाउड कंप्यूट और डेटाबेस सर्विस शामिल थीं. कंपनी ने घटना की पुष्टि की और बताया कि कुछ AWS सर्विस पर असर पड़ा. यहां अब तक ऑब्जेक्ट हिट जैसे टर्म यूज हो रहे हैं, क्योंकि अभी ये साफ नहीं है कि डायरेक्ट अटैक है या नहीं.
डेटा सेंटर पर अटैक का क्या असर पड़ेगा?
अब सवाल यह है कि अगर किसी देश या इलाके में डेटा सेंटर पर हमला हो जाए या वह आग, मिसाइल या पावर फेल्योर से प्रभावित हो जाए, तो इसका मतलब क्या होता है?
सबसे पहले समझिए कि डेटा सेंटर क्या है. यह वही जगह है जहां हजारों सर्वर रखे होते हैं. यही सर्वर वेबसाइट, ऐप, बैंकिंग सिस्टम, ई कॉमर्स, सरकारी पोर्टल और कई दूसरे जरूरी सिस्टम को चलाते हैं.
AWS जैसे क्लाउड प्लेटफॉर्म पर दुनिया की लाखों कंपनियां अपना डेटा और एप्लिकेशन होस्ट करती हैं. अगर इन सर्वरों की पावर चली जाए, नेटवर्क कट जाए या फिजिकल नुकसान हो, तो सीधा असर ऑनलाइन सेवाओं पर दिखता है.

Yamaha XSR 155 का नया कलर वेरिएंट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. साथ ही ब्रांड ने इस बाइक की कीमतों को भी रिवाइस किया है. हालांकि, बेस वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है. अब ये बाइक 5 कलर ऑप्शन में मिलेगी. कंपनी ने इसे रेट्रो लुक के साथ पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था. आइए जानते हैं इसकी कीमत.












