
एक तरफ चल रही थी पार्टी… ईरान पर हमले के बीच ट्रंप अपने 'आशियाने' में क्या कर रहे थे?
AajTak
अमेरिका से हजारों किलोमीटर दूर जब ईरान पर ऑपरेशन चल रहा था, उस दौरान ट्रंप क्या कर रहे थे—इस पर CNN ने विस्तृत रिपोर्ट जारी की है. रिपोर्ट में बताया गया कि ईरान पर हमले के समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निवास Mar-a-Lago में क्या चल रहा था और किस तरह वही जगह एक अस्थायी सिचुएशन रूम में बदल दी गई थी.
अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त ऑपरेशन में ईरान पर हमला किया और अपने सबसे बड़े दुश्मन माने जाने वाले अली खामेनेई को खत्म कर दिया. हैरानी की बात यह है कि करीब 11,657 किलोमीटर दूर बैठकर भी यह पूरा ऑपरेशन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सीधी निगरानी में चल रहा था.
इस पूरे मिशन के दौरान क्या हुआ और ट्रंप कहां थे.इस पर CNN ने एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है. रिपोर्ट के अनुसार, ईरान पर संयुक्त हमले के वक्त ट्रंप अपने आलीशान फ्लोरिडा स्थित महल मार-ए-लोगों में मौजूद थे, और वही जगह एक अस्थायी 'सिचुएशन रूम' में बदल दी गई थी.
फ्लोरिडा के पाम बीच स्थित मार-ए-लोगों में शुक्रवार रात जहां बॉलरूम में लोग गाउन और टक्सीडो पहनकर नाच रहे थे, वहीं दूसरी तरफ उसी परिसर में एक बिल्कुल अलग माहौल बन चुका था. गिल्डेड दरवाजों, कड़ी सुरक्षा और काले पर्दों से घिरे एक हिस्से में अमेरिका के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी एक गंभीर और तनावपूर्ण रात की तैयारी में जुटे थे.
एक तरफ चल रही थी पार्टी...
CIA डायरेक्टर, सेक्रेटरी ऑफ स्टेट और सेक्रेटरी ऑफ डिफेंस पहले ही चुपचाप अंदर पहुंच चुके थे. बाहर मेहमान कॉकटेल के साथ पार्टी का आनंद ले रहे थे, पर उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही मीटर दूर अमेरिका का सबसे संवेदनशील सैन्य संचालन चलने वाला है. ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ भी पहुंच चुके थे, और उनके सामने मिडिल ईस्ट का बड़ा नक्शा रखा था जिसमें अमेरिकी एसेट्स और ईरानी टारगेट्स चिन्हित किए गए थे.
जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पाम बीच में लैंड हुए, तब तक मार-ए-लागो का यह हिस्सा एक अस्थायी 'सिचुएशन रूम' बन चुका था.जहां से वे ईरान पर बड़े सैन्य अभियान की शुरुआत की लाइव निगरानी करने वाले थे. हालांकि, ऑपरेशन की ओर बढ़ने से पहले वे कुछ पल के लिए बॉलरूम पहुंचे और मेहमानों से कहा-सब लोग अच्छा समय बिताओ... मुझे काम पर जाना है.इसके बाद वे तुरंत पर्दे के पीछे स्थित सुरक्षित कमरे में लौट आए.

Yamaha XSR 155 का नया कलर वेरिएंट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. साथ ही ब्रांड ने इस बाइक की कीमतों को भी रिवाइस किया है. हालांकि, बेस वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है. अब ये बाइक 5 कलर ऑप्शन में मिलेगी. कंपनी ने इसे रेट्रो लुक के साथ पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था. आइए जानते हैं इसकी कीमत.












