
Holi 2026 Upay: 4 को होली, सुबह ही कर लें ये शुभ काम, साल भर नहीं होगी पैसों की कमी!
AajTak
Holi 2026 Remedies: अगर आप चाहते हैं कि साल 2026 में आपकी तिजोरी कभी खाली न हो और व्यापार-नौकरी में दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की हो, तो गुलाल उड़ाने से पहले ये 5 अचूक उपाय जरूर आजमाएं.
Holi 2026 Remedies & Rituals: फाल्गुन मास की पूर्णिमा के साथ ही हवाओं में गुलाल की खुशबू और होली का उल्लास घुलने लगा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह रंगों का उत्सव केवल हुड़दंग और पकवानों तक सीमित नहीं है? ज्योतिष और शास्त्रों में होली के दिन को एक 'सिद्ध काल' माना गया है, यानी एक ऐसा महामुहूर्त, जब किए गए छोटे-छोटे बदलाव आपकी सोई हुई किस्मत को जगा सकते हैं और जीवन से नकारात्मकता का 'दहन' कर सकते हैं. इस बार होली 4 मार्च को हेगी.,अगर आप चाहते हैं कि इस बार की होली आपके घर में खुशियों की बौछार लाए, तो रंगों की मस्ती में डूबने से पहले ये पारंपरिक उपाय करना न भूलें.
1. मुख्य द्वार का उपाय
घर की दहलीज ही वह स्थान है जहां से लक्ष्मी और सौभाग्य का प्रवेश होता है. होली की सुबह स्नान के बाद सबसे पहले मुख्य द्वार पर ताजे पानी में हल्दी और गंगाजल मिलाकर छिड़काव करें. द्वार के दोनों ओर सिंदूर से 'ॐ' या 'श्री' लिखें. यह न केवल वास्तु दोष दूर करता है, बल्कि घर में किसी भी बुरी शक्ति के प्रवेश को रोकता है.
2. पितृ और कुलदेवता का वंदन किसी भी उत्सव की शुरुआत अपने मूल (Ancestors) को याद किए बिना अधूरी है. रंग खेलने निकलने से पहले अपने कुलदेवता और पितरों के नाम का एक दीपक जलाएं.
उपाय: एक थाली में गुलाल रखें. सबसे पहले उसे अपने आराध्य देव के चरणों में अर्पित करें. इससे आपके काम में आ रही बाधाएं दूर होती हैं, ईश्वर की कृपा बनी रहती है.
3. भस्म का सुरक्षा चक्र होलिका दहन की राख (भस्म) को शास्त्रों में अत्यंत प्रभावशाली माना गया है.

Yamaha XSR 155 का नया कलर वेरिएंट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. साथ ही ब्रांड ने इस बाइक की कीमतों को भी रिवाइस किया है. हालांकि, बेस वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है. अब ये बाइक 5 कलर ऑप्शन में मिलेगी. कंपनी ने इसे रेट्रो लुक के साथ पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था. आइए जानते हैं इसकी कीमत.












