
Holi 2025: होली पर घर जाने के लिए किन मुश्किलों का सामना कर रहे यात्री, देखें गुजरात आजतक
AajTak
होली पर घर जाने वालों की भीड़ ट्रेनों में बढ़ती जा रही है. सूरत में रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ दिखाई दी. ट्रेन तक पहुंचने के लिए लोगों को घंटों तक लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है. फिर भी सीट नहीं मिल रही है. गुजरात में देखें कि यात्रियों को किन मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











