
Hindu Nav Varsha 2026: बृहस्पति होंगे राजा, मंगल होंगे मंत्री... इन राशियों के लिए हिंदू नववर्ष रहेगा बहुत शुभ
AajTak
Hindu Nav Varsha 2026: 19 मार्च से हिंदू नव वर्ष और विक्रम संवत 2083 की शुरुआत होने जा रही है. ज्योतिष के अनुसार, इस साल गुरु, राहु और शनि की ग्रह स्थिति कुछ राशियों के लिए शुभ मानी जा रही है. मिथुन, तुला, धनु, मकर और मीन राशि के जातकों को करियर, धन और पारिवारिक जीवन में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.
Hindu Nav Varsha 2026: हिंदू नववर्ष की शुरुआत 19 मार्च से होने जा रही है. पंचांग और ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस साल ग्रहों की स्थिति काफी अहम मानी जा रही है. मान्यता है कि इस नव संवत्सर के राजा गुरु होंगे. साल की शुरुआत में गुरु मिथुन राशि में रहेंगे, उसके बाद कर्क राशि में गोचर करेंगे और वर्ष के अंतिम चरण में सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. वहीं राहु पहले कुंभ राशि में रहकर बाद में मकर राशि में जाएंगे. शनि पूरे वर्ष मीन राशि में गोचर करते हुए दिखाई देंगे. ग्रहों की इस स्थिति के कारण कुछ राशियों के लिए यह वर्ष करियर, धन और पारिवारिक जीवन के लिहाज से अच्छा माना जा रहा है. आइए जानते हैं किन राशियों को इस नव वर्ष में खास लाभ मिल सकता है.
मिथुन राशि
नव वर्ष की शुरुआत में गुरु का आपकी ही राशि में होना आपके लिए शुभ संकेत माना जा रहा है. इससे आर्थिक मामलों में सुधार देखने को मिल सकता है. करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं और आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है. इस दौरान आप नई चीजें सीखने और अपने कौशल को बढ़ाने की कोशिश करेंगे. परिवार में खुशी का माहौल रह सकता है और किसी शुभ कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है.
तुला राशि
इस साल की शुरुआत तुला राशि के लोगों के लिए कई नए अवसर लेकर आ सकती है. आपकी राशि के स्वामी शुक्र की मजबूत स्थिति आपको फायदा दिला सकती है. करियर के क्षेत्र में नए मौके मिल सकते हैं और जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनकी कोशिश सफल हो सकती है. गुरु का प्रभाव कार्यक्षेत्र में प्रगति दिलाने में मदद कर सकता है. परिवार के साथ समय अच्छा बीत सकता है और पारिवारिक व्यापार में भी लाभ मिलने की संभावना बन सकती है.
धनु राशि

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.











