
Himachal Rainfall Update: हिमाचल में 'आफत की बारिश'... कई जगह लैंडस्लाइड, अब तक 22 की मौत, ऑरेंज अलर्ट जारी
AajTak
Himachal Rainfall Alert: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश भयंकर तबाही की खबरें आ रही हैं. बीते 24 घंटों में 30 से ज्यादा फ्लैश फ्लड रिपोर्ट हुए हैं. इन घटनाओं में 6 लोगों की मौत की खबर है. फिलहाल राज्य सरकार ने हिमाचल आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं से राज्य की यात्रा ना करने की अपील की है.
Himachal Pradesh Heavy Rainfall: हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश दर्ज की गई है. शिमला में भी मूसलाधार बारिश जारी है. कांगड़ा, चंबा, मंडी में बारिश का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है. राज्य में बीते 24 घंटों में 30 से ज्यादा फ्लैश फ्लड रिपोर्ट हुए हैं. इनमें 22 लोगों की मौत और 6 लापता बताए जा रहे हैं.
आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने बताया कि सबसे ज्यादा नुकसान मंडी, कांगड़ा और चंबा जिलों में हुआ है. उन्होंने कहा कि मंडी में मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग और शोघी में शिमला-चंडीगढ़ राजमार्ग सहित 743 सड़कों को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है.
उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने कहा कि अकेले मंडी में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन में 13 लोगों की मौत हो गई और छह लापता हो गए.
मंडी में एक मकान ढहा
मंडी में एक मकान ढहने से 7 लोगों के दबने की सूचना है. 2 लोगों की बॉडीज रिकवर हुई है. कांगड़ा में अग्रेजों के वक्त के एक रेल लाइन का चक्की ब्रिज भी टूट गया है. चंबा में भी कई जगह भूस्खलन की खबरें हैं. राज्य में 30 से ज्यादा जगहों पर नुकसान की रिपोर्ट है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









