
Himachal Election Results 2022: हिमाचल में किस सीट पर कौन आगे, कौन पीछे? यहां कीजिए चेक
AajTak
Himachal Pradesh Election Result 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजों के लिए जारी वोटों की गिनती के शुरुआती रुझानों में बीजेपी को कांग्रेस से जबर्दस्त टक्कर मिलती दिख रही है. आइए जानते हैं कैसे चेक कर सकते हैं कि हिमाचल की किस सीट पर कौन आगे और कौन पीछे चल रहा है.
Constituency Wise Result Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. शुरुआती रुझानों में ही बीजेपी को कांग्रेस से जबर्दस्त टक्कर मिलती दिख रही है. एग्जिट पोल्स भी इसी दिशा में इशारे कर रहे हैं. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को भरोसा है कि बीजेपी की राह इतनी आसान नहीं होगी. कुछ ही घंटों में तस्वीर साफ हो जाएगी. हिमाचल में कोई भी पार्टी लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज होने में असफल रही है.
सभी की दिलचस्पी है कि हिमाचल में किस सीट पर कौन सा उम्मीदवार आगे चल रहा है. चुनाव आयोग ने रिजल्ट के रियलटाइम आंकड़े उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है. चुनाव आयोग की वेबसाइट पर चुनाव से जुड़े आंकड़े चेक किए जा सकते हैं. जानिए क्या है तरीका
1. चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट results.eci.gov.in पर जाएं.
2. General Elections to Assembly constituency December 2002 पर क्लिक करें.
3. क्लिक करते ही जो पेज खुलेगा, वहां गुजरात या हिमाचल प्रदेश में से कोई एक सिलेक्ट कर लें.
4. राज्य सिलेक्ट करते ही संबंधित स्टेट के नतीजे सामने आ जाएंगे.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










