
High Tide Alert: मुंबई वाले रहें सावधान... इस मॉनसून 22 बार हाई टाइड का अलर्ट, 4.8 मीटर तक उठेंगी लहरें
AajTak
मुंबई नगर निकाय ने कहा कि मुंबई में आगामी मॉनसून के मौसम में 4.84 मीटर से ऊपर 22 हाई टाइड आने की संभावना है. ये हाई टाइड जून और सितंबर 2024 के बीच आने की उम्मीद है.
भारतीय समुद्र में आमतौर पर प्री मॉनसून और मॉनसून के समय तूफान आते हैं. ये तूफान अरब सागर या बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनते हैं. इस साल प्री मॉनसून यानी अप्रैल महीने से जून के बीच (जब तक भारत में मॉनसून मजबूत नहीं हो जाता) तक कोई तूफान आने के आसार नहीं हैं. हालांकि मॉनसून में इस बार जमकर तूफान आने वाले हैं.
मॉनसून सीजन में 22 बार हाई टाइड का अलर्ट
दरअसल, मुंबई नगर निकाय ने मंगलवार को कहा कि मुंबई में आगामी मॉनसून के मौसम में 4.84 मीटर से ऊपर 22 हाई टाइड आने की संभावना है. ये हाई टाइड जून और सितंबर 2024 के बीच आने की उम्मीद है. इससे मुंबई के निचले इलाकों में आमतौर पर बाढ़ आ जाती है. ऐसा तब होता है जब भारी बारिश के साथ हाई टाइड आता है.
4.84 मीटर तक उठेंगी लहरें
जून में सात दिन 4.5 मीटर से अधिक हाई टाइड आएगा. जुलाई में ऐसे चार दिन होंगे और अगस्त में पांच दिन और सितंबर में छह दिन होंगे. 20 सितंबर को सुबह 1:03 बजे हाई टाइड 4.84 मीटर तक पहुंचने की उम्मीद है. इस दौरान नगर निकाय ने नागरिकों से मॉनसून के दौरान समुद्र तटों पर जाते समय सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है.
यह भी पढ़ें: Weather Update: आग उगल रहा सूरज, थपेड़े मार रही लू... भीषण गर्मी की चपेट में कई राज्य

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










