
Hero Passion XTec Launch: हीरो ने लॉन्च की शानदार माइलेज देने वाली ये बाइक, इतनी है कीमत
AajTak
हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने अपनी नई Passion XTec को पेश कर दिया है। 110cc की इस बाइक में कंपनी ने हैडलैंप्स से लेकर इसकी डिजाइन में कई सारे नए और शानदार बदलाव किए हैं।
देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने अपनी नई Passion XTec बाइक लॉन्च की दी है. ये इस मोटरसाइकिल दो वैरिएंट्स ड्रम और डिस्क ब्रेक के साथ लॉन्च की गई है. कंपनी का दावा है कि इस बाइक का राइडिंग एक्सपीरियंस काफी अच्छा अनुभव कराता है और इसे आज की युवा पीढ़ी की पसंद के हिसाब से डिजाइन किया गया है.
कंपनी ने तय की इतनी कीमत हीरो की ये नई 110cc की Passion XTec शोरूम तक पहुंच चुकी है. इसमें कंपनी ने शानदार फीचर्स की एक पूरी रेंज दी है. इस मोटरसाइकिल के साथ कंपनी 5 साल की वारंटी भी दे रही है. कंपनी के मुताबिक इस बाइक को 74,590 से 78,990 रुपये तक (एक्स शोरूम कीमत) में खरीदा जा सकता है.
बेहतरीन फीचर्स के साथ सुखद राइडिंग नई हीरो पैशन एक्सटेक में स्टाइल से लेकर सुरक्षा तक का खास ख्याल रखा गया है. इसकी खास विशेषताओं में से कुछ पर नजर डालें तो इसमें प्रोजेक्टर एलईडी हेडलैंप, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक पूर्ण-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एसएमएस और कॉल अलर्ट, एक रीयल-टाइम माइलेज इंडिकेटर, एक लो-फ्यूल इंडिकेटर शामिल हैं. ये सारी खूबियां इसे अपने सेगमेंट की बाकी बाइक के बीच अलग जगह दिलाती हैं.
बीएस-6 मानक वाला इंजन नई Passion Pro XTec 110cc बीएस-6 मानक वाले इंजन के साथ आती है, जो कि हाई परफॉर्मेंस राइड के लिए 7500 rpm पर 9 bhp का पावर आउटपुट और 5000 rpm पर 9.79 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. जैसा कि हीरो ने इसे पेश करते हुए परफॉर्मेंस और आरामदायक यात्रा का वादा किया है, तो इसे धयान में रखते हुए नई पैशन में बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी के लिए पेटेंट I3S टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे ये बाइक ज्यादा माइलेज देती है.
हेडलाइट में ये बड़ा बदलाव नई Passion XTec में अपने सेगमेंट में सबसे अच्छे प्रोजेक्टर एलईडी हेडलैंप्स मिलते हैं, जो पारंपरिक हैलोजन लैंप की तुलना में 12 प्रतिशत लंबी बीम के साथ सेगमेंट में जबर्दस्त ब्राइटनेस देते हैं. कंपनी के अनुसार, हैडलैंप्स में यह बदलाव पहली बार किया गया है. नया हेडलैंप डिजाइन मोटरसाइकिल की स्पोर्टीनेस और एरोडायनामिक्स में इजाफा करता है.
ये जबर्दस्त फीचर्स भी मौजूद Passion Pro XTec में सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक साइड-स्टैंड विजुअल इंडिकेशन और एक साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ फीचर दिए गए हैं. इसके अलावा कंपनी ने मोटरसाइकिल में शानदार डिस्क ब्रेक और कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) ऑप्शन भी उपलब्ध कराया है. हीरो मोटोकॉर्प की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, इसमें 3डी ब्रांडिंग और रिम टेप को क्रोम किया गया है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










