
‘Hello Sir, This Is Microsoft…’ और फिर खाली हो गया बैंक अकाउंट, भारत से चल रहा ग्लोबल फ्रॉड
AajTak
भारत में कई तरह के साइबर क्राइम चल रहे हैं जिनमे से एक कॉल सेंटर फ्रॉड है. दरअसल ये फर्जी कॉल सेंटर्स लोगों को असली ही लगते हैं. सपोर्ट के नाम पर लोगों से लाखों-करोड़ों की ठगी की जा रही है.
रात का वक्त है. अमेरिका के एक छोटे से शहर में रहने वाला बुज़ुर्ग अपने लैपटॉप पर काम कर रहा है. अचानक स्क्रीन पर वॉर्निंग आती है कि आपका सिस्टम हैक हो चुका है. तुरंत माइक्रोसॉफ्ट सपोर्ट से संपर्क करें, वरना आपका बैंक अकाउंट खतरे में है. डर के मारे वह बिना सोचे-समझे स्क्रीन पर दिख रहे नंबर पर कॉल कर देता है.
फोन के दूसरी तरफ से बेहद सधी हुई अंग्रेज़ी में आवाज़ आती है 'Hello sir, this is Microsoft Technical Support' यहीं से शुरू होता है वह खेल, जिसने बीते कुछ सालों में अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में हज़ारों लोगों को ठगा है. जांच एजेंसियों की पड़ताल में बार-बार सामने आया है कि ऐसे कई ऑपरेशनों की जड़ें भारत से जुड़ी हुई हैं.
यह कोई मामूली ठगी नहीं, बल्कि एक पूरा संगठित ढांचा है, जो बिल्कुल प्रोफेशनल कॉल सेंटर की तरह काम करता है.
होती है प्रॉपर ट्रेनिंग
दरअसल, इन फर्जी कॉल सेंटर्स की बनावट किसी नॉर्मल बीपीओ जैसी ही होती है. कंप्यूटर, हेडसेट, शिफ्ट सिस्टम, टारगेट, स्क्रिप्ट और यहां तक कि ट्रेनिंग सेशन तक तय होते हैं. एजेंटों को सिखाया जाता है कि कैसे डर पैदा करना है, कैसे भरोसा जीतना है और कैसे सामने वाले को मानसिक दबाव में लाकर पैसे निकलवाने हैं.
एजेंट्स को ब्रिटिश ओर अमेरिकी एक्सेंट की इंग्लिश सिखाई जाती है और सभी एजेंट्स का एक इंग्लिश नाम होता. जैसे ऑस्टिन, क्रिस्टीन, मार्कस और जॉर्ज. आपको भी ऐक्सेंट सुन कर एक बार को भरोसा हो जाएगा कि वो ब्रिटिश या अमेरिकी ही हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










