
Heat Wave Alert: इन 8 राज्यों में अगले पांच दिनों तक चलेगी हीट वेव, बाहर निकलने से पहले हो जाएं सावधान!
AajTak
Weather Forecast: मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करके बताया है कि कम से कम आठ राज्यों में अगले पांच दिन जमकर हीट वेव चलेगी. इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब आदि जैसे राज्य शामिल हैं.
Heat Wave Alert: देशभर में गर्मी की तपिश लगातार बढ़ रही है. तापमान में वृद्धि होने की वजह से कई राज्यों की जनता परेशान है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करके बताया है कि कम से कम आठ राज्यों में अगले पांच दिन जमकर हीट वेव चलेगी. इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब आदि जैसे राज्य शामिल हैं. ऐसे में हीट वेव के दौरान घर से बाहर निकलने के लिए कई तरह की सावधानियों को बरतने की जरूरत है.
मौसम विभाग (IMD) ने ट्वीट करके बताया, ''अगले पांच दिनों तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में हीट वेव के जारी रहने की संभावना है.'' मालूम हो कि इनमें से कई राज्यों में पिछले कई दिनों से गर्मी का कहर जारी है.
दिल्ली के तापमान की बात करें तो यहां आज का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा. हीट वेव आज भी जारी है. शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं, 10 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
Heat Wave Spell likely to continue over Rajasthan, Punjab, Haryana-Delhi, Uttar Pradesh, Madhya Pradesh, Vidarbha, Bihar and Jharkhand during next 5 days pic.twitter.com/mBVQmjswRI
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के जयपुर का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा. शनिवार को भी पारा इतना ही रहने वाला है. 10 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
इसके अलावा, मौसम विभाग ने कुछ राज्यों के लिए भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की है. तमिलनाडु और केरल के दक्षिणी इलाकों में आठ और नौ अप्रैल को भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा, 9 और 10 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में बारिश होगी. वहीं, 8 से 10 अप्रैल के बीच बंगाल, सिक्किम में बारिश होने वाली है. 9-12 अप्रैल के बीच भारी असम-मेघालय में बारिश होगी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










