
HEAT OF THE MOMENT: आफताब के कोर्ट में बयान के क्या-क्या हैं कानूनी पहलू, एक्सपर्ट से समझिए
AajTak
दिल्ली में श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस में आरोपी आफताब ने दिल्ली की साकेत कोर्ट में कहा कि जो कुछ हुआ, वो सिर्फ HEAT OF THE MOMENT था. हमने इसे समझने के लिए सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता डॉ. कपिल सांखला से बातचीत की. सांखला ने इस बयान का विश्लेषण किया है. उन्होंने कहा कि जांचकर्ताओं को वैज्ञानिक साक्ष्यों (scientific evidences) पर कड़ी मेहनत करनी होगी.
दिल्ली में श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस में आरोपी आफताब की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. मंगलवार को उसका पॉलिग्राफ टेस्ट किया गया. बुधवार को दिल्ली पुलिस फिर उसे फोरेंसिक लैब लेकर जाएगी. बताया जा रहा है कि आरोपी आफताब ने साकेत कोर्ट में पेशी के दौरान जज के सामने कहा कि जो कुछ भी हुआ, वो HEAT OF THE MOMENT था. यानी जो उसने किया, वो बिना सोचे समझे गुस्से में किया. आइए जानते हैं इसके मायने...
HEAT OF THE MOMENT और Law of Court को समझने के लिए हमने सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता डॉ. कपिल सांखला से बातचीत की. सांखला ने इस बयान का विश्लेषण किया है. उन्होंने बताया कि अभियुक्त के बयान का कानून की नजर में तब तक कोई मतलब नहीं है जब तक कि वह इकबालिया बयान (स्वीकारात्मक) ना हो और वह भी तब, जब वह न्यायिक इकबालिया बयान हो. यानि मजिस्ट्रेट के समक्ष कलमबंद बयान ही मायने रखता है.
उन्होंने आगे कहा- यदि बयान के जरिए कोई बात स्वीकार या प्रगट की जाती है तो उस बयान के सिर्फ आंशिक हिस्से का ही उपयोग किया जा सकता है. सांखला का कहना था कि कोर्ट के अनुसार वह जो भी बयान दे रहा है, वह महत्वपूर्ण नहीं है. महत्वपूर्ण यह है कि वह जांच को गुमराह करने की कोशिश तो नहीं कर रहा है. वह जांच प्रक्रिया को गलत दिशा देने या देरी करने की कोशिश तो नहीं कर रहा है.
उन्होंने बताया कि पहली बार जब उसने यह कहते हुए बयान दिया कि मैं इन्फ्लुएंस में हूं तो सिर्फ इन्फ्लुएंस में रहने वाला व्यक्ति उसकी मदद करने वाला नहीं है. जब तक कि वह यह नहीं दिखाता कि वह नहीं जानता कि कोई उसे नशीली दवा दे रहा है या यदि वह आदी था और नहीं जान रहा था कि क्या हो रहा है.
एक्सपर्ट ने ये पॉइंट भी जरूरी बताए... - Heat of The Moment कहने से अभियुक्त के बयान के आधार पर केस को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है. क्योंकि वह खुद हथियार लेकर घर आया था, उसने हत्या के मामले से पहले मैपिंग की थी. इससे केस कमजोर नहीं होगा, बल्कि जांच पटरी से उतर जाएगी. - जांचकर्ताओं को वैज्ञानिक साक्ष्यों (scientific evidences) पर कड़ी मेहनत करनी होगी. इससे पुलिस को कोर्ट में काफी मदद मिलेगी. - इस समय केस मजबूत स्थिति में नहीं है, लेकिन दूसरी ओर मामले की जांच अभी शुरू ही हुई है. - इस केस में वैज्ञानिक प्रमाण मुख्य भूमिका निभाएंगे. - पुलिस को ढिलाई नहीं करनी होगी. इस समय सबूत जुटाने के लिए सबसे ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी.
आफताब की चार दिन की पुलिस रिमांड बढ़ी

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








