
Heart attack: हार्ट अटैक से हुई थी सिंगर केके की मौत, दिल का दौरा पड़ने से पहले शरीर देता है ये संकेत
AajTak
Heart attack early symptoms & signs: फेमस सिंगर केके की मौत 31 मई 2022 को हार्ट अटैक के कारण हुई थी. हार्ट अटैक आने से पहले शरीर कुछ संकेत देता है. अगर उन्हें पहचानकर अगर डॉक्टर की सलाह ली जाए तो काफी मदद मिल सकती है. हार्ट अटैक के लक्षण क्या हैं? इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.
Heart attack early symptoms & signs: फेमस सिंगर कृष्णकुमार कुन्नथ जिन्हें केके के नाम से जाना जाता है, उनका निधन 31 मई 2022 को कोलकाता में हुआ था. रिपोर्ट में बताया गया था कि उनकी बाईं मुख्य कोरोनरी धमनी के साथ अन्य धमनियों-उप-धमनियों में रुकावटें आ गई थीं. इसके कारण लाइव शो में उनका ब्लड फ्लो रुका और उनकी ह्रदय गति रुक गई थी. पोस्टमॉर्टम के बाद डॉक्टर्स ने बताया था कि केके की मौत मायोकार्डियल इंफार्क्शन यानी दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई थी.
आजकल के दौर की व्यस्त जीवनशैली की वजह से अनियमित खानपान, जंक फूड का सेवन, धूम्रपान और शराब जैसी आदतें युवाओं में दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ा रही हैं. दिल का दौरा पड़ने से पहले शरीर कुछ चेतावनी संकेत देता है, जिसे अनदेखा नहीं करना चाहिए.
मायोकार्डियल इंफार्क्शन यानी दिल का दौरा क्या है?
मायोकार्डियल इन्फ्रक्शन को आमतौर पर हार्ट अटैक के रूप में जाना जाता है जो तब होता है जब हृदय की मांसपेशियों के एक हिस्से को पर्याप्त रक्त नहीं मिलता. अमेरिका स्थित सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के अनुसार, दिल का दौरा गंभीर ऐंठन या कोरोनरी धमनी के अचानक सिकुड़ने के कारण हो सकता है जो हृदय की मांसपेशियों में रक्त के प्रवाह रोक सकता है. इससे हार्ट अटैक आ जाता है. हार्ट अटैक से बचने के लिए उसके संकेतों को जानना जरूरी है. तो आइए अब हार्ट अटैक आने से पहले शरीर क्या संकेत देता है, यह भी जान लीजिए.
लोगों में अलग-अलग हो सकते हैं हार्ट अटैक के लक्षण
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, हृदय रोग दुनिया भर में मौत का प्रमुख कारण है. हृदय रोग हर साल 1.79 करोड़ लोगों की जान लेता है जो कोई छोटा आंकड़ा नहीं है. हृदय रोगों के सामान्य जोखिम कारक अनहेल्दी डाइट, कम फिजिकल एक्टिविटी शराब का अत्यधिक सेवन, हाई ब्लड प्रेशर, बढ़ा हुआ ब्लड शुगर, अधिक वजन और मोटापा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











