
Heart Attack: सांस फूलना-जबड़े, कंधों में दर्द, हार्ट अटैक के ये 10 लक्षण न करें इग्नोर
AajTak
खून के थक्के बनने की वजह से हार्ट को पंपिंग करने यानी शरीर के दूसरे अंगों तक रक्त संचार करने के लिए ज्यादा मशक्कत करनी पड़ती है. इससे हार्ट के मसल्स फैलने लगते हैं और दिल का आकार बदलने लगता है. हार्ट अटैक आने का यही एक कारण है.
खराब लाइफस्टाइल और खान-पान से जुड़ी खामियों के चलते लोगों में दिल से जुड़ी बीमरियों का खतरा बढ़ गया है. इस तरह की दिक्कतें किसी भी वक्त हार्ट अटैक को ट्रिगर कर सकती हैं. दरअसल खून में थक्के बनने की वजह से हार्ट को पंपिंग करने यानी शरीर के दूसरे अंगों तक रक्त संचार करने के लिए ज्यादा मशक्कत करनी पड़ती है. इससे हार्ट के मसल्स फैलने लगते हैं और दिल का आकार बदलने लगता है. हार्ट अटैक आने का यही एक कारण है. आइए आपको इसके वॉर्निंग साइन यानी लक्षणों के बारे में बताते हैं. असामान्य हार्ट बीट- बहुत ज्यादा नर्वस या एक्साइटेड होने पर इंसान की हार्ट बीट का कम-ज्यादा होना सामान्य सी बात है. लेकिन अगर आपकी हार्ट बीट कुछ सेकेंड से ज्यादा देर के लिए अनियंत्रित हो रही है तो ये बड़ी दिक्कत खड़ी कर सकता है. इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. हाथ या एड़ी में सूजन- अगर किसी व्यक्ति के पैर, पंजे या एड़ी में सूजन की समस्या बढ़ रही है तो ये एक गंभीर विषय हो सकता है. डॉक्टर्स कहते हैं कि अक्सर जब इंसान का दिल खून को ठीक से पंप नहीं कर पाता है तो हाथ और पैरों में सूजन बढ़ने लगती है.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












