
Headache Causes: अक्सर होता है सिरदर्द? इन 8 बातों को बिल्कुल ना करें इग्नोर
AajTak
पूरी तरह से स्वस्थ रहने के बाद भी सिर दर्द की वजह कई बार लोगों को समझ नहीं आती. आइए जानते हैं कि आखिर किन वजहों से आपका सिर दर्द हो सकता है और इससे बचने के लिए आपको क्या करना चाहिए.
सिरदर्द एक आम समस्या है जिससे ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं. पूरी तरह से स्वस्थ रहने के बाद भी सिर दर्द की वजह कई बार लोगों को समझ नहीं आती. आइए जानते हैं कि आखिर किन वजहों से आपका सिर दर्द हो सकता है और इससे बचने के लिए आपको क्या करना चाहिए. आंखो की वजह से सिर दर्द- कई बार बहुत पास और ध्यान से कोई चीज देखने पर सिर दर्द होने लगता है. जिन लोगों की दूर की नजर तेज होती है उन्हे बहुत ज्यादा पास की चीज धुंधली दिखाई देती है और इसलिए बहुत जोर लगाकर देखने पर सिर दर्द होता है. कुछ लोगों में ये दिक्कत पैदाइशी होती लेकिन आमतौर पर ये समस्या लोगों को 40 साल के बाद होती है. इसके लिए आपको अपनी आंखों का टेस्ट कराना चाहिए. गर्दन और कंधों का तनाव- कई लोग घंटों तक कंप्यूटर पर बैठे रहते हैं और अपने फोन को कंधे से पकड़कर बात करते हैं. इस पॉश्चर से मांसपेशियों में तनाव आने लगता है जिससे सिर दर्द भी होने लगता है. इस तरह का सिर दर्द होने पर गर्म पानी से नहाने और वार्मिंग पैड से आराम मिल सकता है. मेडिटेशन और एक्सरसाइज भी शरीर का तनाव कम करता है.
Guru Margi 2026: आज सुबह 8:58 बजे देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में मार्गी हो जाएंगे और 2 जून 2026 तक सीधी चाल चलेंगे. ज्योतिष शास्त्र में गुरु का मार्गी होना बेहद शुभ माना जाता है. इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन, करियर, धन और भाग्य पर अलग-अलग तरीके से पड़ सकता है. जानिए बृहस्पति के मार्गी होने से आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा.

ईरान युद्ध के कारण पूरे विश्व में कच्चे तेल और नैचुरल गैस की आपूर्ति में बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है. विश्व की अधिकांश आबादी खाना पकाने के लिए LNG और LPG गैसों पर निर्भर है. भारत में लाखों एलपीजी सिलेंडर और पीएनजी कनेक्शन हैं, जिसके चलते अगर यह युद्ध लंबे समय तक चलता रहा तो रसोई गैस की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है. देखें वीडियो.

हुंडई की हाल में लॉन्च हुई कॉम्पैक्ट SUV की बुकिंग 1 लाख के पार पहुंच गई है. कंपनी ने इस मौके पर इसका नया वेरिएंट लॉन्च किया है, जो डीजल इंजन के साथ ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑफर करता है. इसमें सनरूफ समेत तमाम जरूरी फीचर्स मिलते हैं. हुंडई की नई वेन्यू की कीमत 8 लाख रुपये से शुरू होती है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.










