
Haryana CET 2022 Free Travel: सीईटी उम्मीदवारों के लिए फ्री बस यात्रा, CM खट्टर का ऐलान
AajTak
Haryana CET 2022: सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा CET परीक्षा 05 और 06 नवंबर को होनी है, जिसके लिए 11 लाख उम्मीदवारों ने ग्रुप C भर्ती के लिए आवेदन किया है. छात्रों को परीक्षा में शामिल होने में कतई परेशानी न हो और परीक्षा नकल विहीन हो, इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है.
Haryana CET 2022 Free Bus Travel: हरियाणा सीईटी परीक्षा के उम्मीदवारों को राज्य सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ऐलान किया है कि HSSC कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के उम्मीदवारों को परीक्षा देने के लिए रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा का मौका दिया है. मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता से 05 और 06 नवंबर को कम से कम यात्रा करने की अपील की है ताकि CET के उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर पहुंचने में कम से कम परेशानी हो.
परीक्षा की तैयारियां पूरी सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा CET परीक्षा 05 और 06 नवंबर को होनी है जिसके लिए 11 लाख उम्मीदवारों ने ग्रुप सी भर्ती के लिए आवेदन किया है. उन्होंने कहा कि छात्रों को परीक्षा में शामिल होने में कतई परेशानी न हो, इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है. परीक्षा के लिए राज्य में 2 हजार परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे.
इन जिलों में नहीं बनेंगे एग्जाम सेंटर्स मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन 5 जिलों में नकल की संभावना है, वहां परीक्षा केन्द्र नहीं बनाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि चरखी, दादरी, झज्जर, रोहतक, जींद और नूंह में नकल की संभावना को देखते हुए वहां परीक्षा केन्द्र नहीं बनाए जाएंगे. हालांकि, अगली बार इन जिलों के अच्छे स्कूलों में केंद्र बनाए जाएंगे.
जल्द मिलेंगे एडमिट कार्ड हरियाणा सीईटी का पेपर 05 और 06 नवंबर को 2 शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा और CET परीक्षा का रिजल्ट 15 दिसंबर तक आने की उम्मीद है. 5 महीने बाद एक और ग्रुप D की परीक्षा ली जाएगी. बता दें कि अभी तक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी नहीं किए गए हैं. आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा से 3 दिन पहले एडमिट कार्ड रिलीज़ होने की संभावना है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









