
Haryana: मनोहर लाल खट्टर ने विधानसभा की सदस्यता से भी दिया इस्तीफा, इस सीट से ही उपचुनाव लड़ेंगे CM सैनी
AajTak
हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है. एक दिन पहले (12 मार्च) को ही उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था.
हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है. एक दिन पहले (12 मार्च) ही उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था. बता दें कि इस्तीफा देने से पहले तक खट्टर करनाल विधानसभा सीट से विधायक थे.
त्यागपत्र देने के बाद उन्होंने कहा,'जो भी मेरी नई जिम्मेदारी तय की जाएगी वो और भी सुचारू रूप से पूरी करूंगा.' बता दें कि खट्टर के इस्तीफे के बाद खाली हुई करनाल सीट से नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उपचुनाव लड़ेंगे. फिलहाल वह हरियाणा के गुरुक्षेत्र से सांसद हैं.
दरअसल, 12 मार्च को मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद ही नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली थी. इसके बाद उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात कर विश्वासमत पेश करने का प्रस्ताव दिया था. सैनी ने आज यानी की बुधवार को विधानसभा में विश्वास मत पेश किया, जो ध्वनिमत से पास हो गया. इसके साथ ही हरियाणा की नई सैनी सरकार फ्लोर टेस्ट में पास हो गई.
ध्वनिमत के जरिए हुई वोटिंग
बुधवार को विश्वास प्रस्ताव के दौरान विपक्ष ने वोटिंग कराने की मांग की, हालांकि ऐसा रिवाज ना होने के चलते स्पीकर ने ध्वनिमत के जरिए वोटिंग कराई, जिसमें प्रस्ताव पास हो गया.
चौटाला ने की थी गृहमंत्री से मुलाकात

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










