
Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज है आज, जानें पूजन का शुभ मुहूर्त और उपासना विधि
AajTak
Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज का व्रत आज रखा जा रहा है, जो भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है. इस दिन महिलाएं रात भर जागरण कर भगवान शिव और पार्वती जी की पूजा-अर्चना करती हैं. साथ ही, यह व्रत माता पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए रखा था. हरतालिका तीज पर सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं.
Hartalika Teej 2025: आज हरतालिका तीज का व्रत रखा जा रहा है. हिंदू धर्म में हरतालिका तीज एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे विशेषरूप से राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड जैसे उत्तर भारतीय राज्यों में महिलाएं बड़ी श्रद्धा के साथ मनाती हैं. वहीं, दक्षिण भारत के कई राज्यों जैसे कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में इस त्योहार को गौरी हब्बा के रूप में मनाया जाता है, जहां भक्त स्वर्ण गौरी व्रत रखते हैं और देवी गौरी की पूजा-अर्चना करते हैं.
हिंदू पंचांग के अनुसार, यह त्योहार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. इस दिन महिलाएं भगवान शिव और देवी पार्वती की पूरे विधि-विधान से पूजा करती हैं. यह पर्व विवाहित महिलाओं के साथ-साथ अविवाहित लड़कियों के लिए भी विशेष महत्व रखता है. विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि के लिए यह व्रत रखती हैं, जबकि अविवाहित कन्याएं मनचाहा जीवनसाथी पाने की कामना से यह व्रत रखती हैं.
हरतालिका तीज 2025 शुभ मुहूर्त (Hartalika Teej 2025 Shubh Muhurat)
हरतालिका तीज के पर्व की तिथि 25 अगस्त यानी कल दोपहर 12 बजकर 34 मिनट पर शुरू हो चुकी है और तिथि का समापन 26 अगस्त यानी आज दोपहर 1 बजकर 54 मिनट पर होगा. उदयातिथि के अनुसार, हरतालिका तीज का व्रत 26 अगस्त यानी आज ही रखा जाएगा.
हरतालिका तीज पूजन मुहूर्त (Hartalika Teej 2025 Pujan Muhurat)
हरतालिका तीज पर आज पूजन का मुहूर्त सुबह 5 बजकर 56 मिनट से शुरू होकर सुबह 8 बजकर 31 मिनट तक रहेगा, जिसमें पूजन के लिए कुल 2 घंटे 35 मिनट का समय मिलेगा. इसके अलावा, अभिजीत मुहूर्त में भी पूजन किया जा सकता है जो कि सुबह 11 बजकर 57 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा. वहीं, तीसरा मुहूर्त विजय मुहूर्त रहेगा जो कि दोपहर 2 बजकर 31 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 23 मिनट तक रहेगा.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










