
Hariyali Teej 2022: 'हल्की-हल्की फुहार है, सावन की बहार है', इन खास मैसेज से दें हरियाली तीज की शुभकामनाएं
AajTak
Hariyali Teej 2022: हरियाली तीज सावन के महीने का प्रमुख त्योहार है. हरा रंग इस दिन के लिए शुभ माना जाता है. तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं. हरियाली तीज पर झूला झूलने की खास परंपरा है. अगर हल्की बारिश हो जाए तो हरियाली तीज का मजा दोगुना हो जाता है. इस खास अवसर पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को खास Message के जरिए हरियाली तीज की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Hariyali Teej Quotes: 108 साल तक मां पार्वती ने भगवान शिव के लिए कठोर तप किया था जिसके बाद शिवजी ने उन्हें अपनी पत्नी स्वीकार किया था. इसी दिन को तीज कहा गया और इसी कारण सुहागिन औरतें भगवान शिव पार्वती की पूजा व्रत करती हैं. हरियाली तीज पर आप अपनी सहेलियों, रिश्तेदारों और परिवार को बधाई संदेश भेजकर उन्हें इस त्योहार की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
हल्की-हल्की फुहार है, यह सावन की बहार है आओ संग झूला झूलें सखियों, तीज का त्यौहार हैहरियाली तीज 2022 की बधाई.
मेरा मन झूम-झूम नाचे, गाए तीज के हरियाली गीत, आज पिया संग झूलेंगे, संग में मनाएंगे हरियाली तीजहरियाली तीज 2022 की बधाई.
बारिश की बूंदें सावन में फैलाय चारों ओर हरियाली हरियाली तीज का त्यौहार लाए वैवाहिक जीवन में खुशहालीहरियाली तीज 2022 की बधाई.
सखियों के संग झूला झूलूं, मेहंदी का रंग निखार लूं मां पावर्ती से इस तीज, मनचाहा वर मांग लूं.हरियाली तीज 2022 की बधाई.
झूम उठते हैं दिल सभी के, इसके गीतों के तराने से, जुड़ जाते हैं टूटे संपर्क, बस झूलने के बहाने सेहरियाली तीज 2022 की बधाई.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









