
Hardik Pandya T20 World Cup 2022: वर्ल्ड कप में हार्दिक पंड्या कैसे बनेंगे टीम इंडिया के 'ट्रंप कार्ड'? एशिया कप में नहीं दिखा 'करामाती खेल'
AajTak
पिछले एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में हार्दिक ने 3 विकेट लिए थे और नाबाद 25 रन बनाए थे. इस मैच को छोड़ दें तो पूरे एशिया कप में हार्दिक स्ट्रगल करते नजर आए. सुपर-4 स्टेज में पाकिस्तान-श्रीलंका के खिलाफ अहम मैच था. इस दबाव वाले मैच में हार्दिक बैटिंग-बॉलिंग दोनों में ही खामोश नजर आए...
Hardik Pandya T20 World Cup 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपना ऑलराउंड प्रदर्शन दिखाते हुए हार्दिक पंड्या ने टीम इंडिया में जगह बनाई थी. इसके बाद उन्होंने लगातार शानदार प्रदर्शन किया और टीम को कई मैच जिताए.
हार्दिक को पिछले साल चोट के कारण काफी स्ट्रगल करना पड़ा था. उन्हें पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में चुना गया था, लेकिन वह गेंदबाजी तो कर ही नहीं सके थे और बैटिंग में भी रन नहीं बना पाए थे. तब उनकी जमकर आलोचना हुई थी.
मगर हार्दिक ने IPL में दमदार वापसी की और अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटन्स (GT) को आईपीएल खिताब जिताया है. इसके बाद हार्दिक ने इंग्लैंड दौरे पर मैनचेस्टर वनडे और लॉर्ड्स वनडे में दमदार प्रदर्शन किया. 71 रनों की पारी खेली और दोनों मैच में कुल 6 विकेट भी झटके थे. मगर उसके बाद 7 मैचों में हार्दिक थोड़े फीके नजर आए.
हार्दिक ने पिछले 7 टी20 में किया निराश
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक ने पिछले 7 टी20 में फैन्स को निराश ही किया है. इसमें पाकिस्तान वाले एक ही मैच में हार्दिक ने मैच विनिंग पारी खेली थी. जबकि 6 मैचों में एकदम बेरंग नजर आए.
हार्दिक ने पिछले 7 टी20 मैचों में बल्ले से सिर्फ 114 रन ही बना सके. गेंदबाजी में भी हार्दिक ने इस दौरान सिर्फ 6 विकेट लिए हैं. इतना खराब प्रदर्शन यदि वर्ल्ड कप में भी जारी रहा, तो टीम इंडिया को बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











