
Hardik Pandya Lifestyle: विदेशी कार..30 करोड़ का फ्लैट, ऐसा है Hardik Pandya का लाइफस्टाइल
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग की नई टीम अहमदाबाद हार्दिक पंड्या को अपना कप्तान बना सकती है. अभी इसको लेकर कोई कन्फर्मेशन नहीं आई है, लेकिन लगातार इसकी अटकलें लगाई जा रही हैं. हार्दिक पंड्या अभी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, ऐसे में उनके लिए आईपीएल फिर शानदार साबित हो सकता है.
भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इंडियन प्रीमियर लीग की नई टीम अहमदाबाद हार्दिक पंड्या को अपना कप्तान बना सकती है. अभी इसको लेकर कोई कन्फर्मेशन नहीं आई है, लेकिन लगातार इसकी अटकलें लगाई जा रही हैं. हार्दिक पंड्या अभी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, ऐसे में उनके लिए आईपीएल फिर शानदार साबित हो सकता है.
अगर हार्दिक पंड्या की बात करें तो पिछले कुछ वक्त में उनकी फॉर्म खराब रही है, लेकिन वह लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं. आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा बनने के बाद हार्दिक पंड्या की किस्मत पूरी तरह बदल गई थी. अब उनके फैशन सेंस और लाइफ स्टाइल की हर जगह चर्चा होती है.
हार्दिक पंड्या और उनके भाई क्रुणाल पंड्या ने काफी नीचे से शुरुआत की, ऐसे में जब क्रिकेट में दोनों की किस्मत पलटी तो दोनों ने लाइफस्टाइल को पूरी तरह से बदल दिया. कुछ वक्त पहले ही हार्दिक पंड्या ने मुंबई में 8 बीएचके फ्लैट खरीदा था, जिसकी कीमत करीब 30 करोड़ रुपये बताई गई थी. इसके अलावा बड़ौदा में भी दोनों ने अपना घर बनवाया.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












