
Hardik Pandya: 'मेरे बारे में बहुत सी बातें...', हार्दिक पंड्या ने टीम इंडिया में कमबैक के पीछे का खोला राज
AajTak
हार्दिक पंड्या ने अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटन्स (GT) को आईपीएल चैम्पियन बनाया था. इस शानदार प्रदर्शन के बाद हार्दिक ने भारतीय टीम में भी वापसी की है.
टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाकेदार वापसी की है. हार्दिक ने गुरुवार ( 9 जून) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में 12 गेंदों पर तूफानी 31 रनों की पारी खेल दी. इससे पहले हार्दिक ने आईपीएल 2022 में शानदार खेल दिखाते हुए अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटन्स को खिताब जिताया था.
अब हार्दिक पंड्या ने साउथ अफ्रीका के खिला धमाकेदार पारी खेलने के बाद बीसीसीआई को एक खास इंटरव्यू दिया. हार्दिक ने कहा कि वह हमेशा ईमानदारी से कड़ी मेहनत करने में विश्वास करते हैं और उन्होंने अपनी वापसी की इस जर्नी में काफी कुछ बलिदान किया है.
सुबह 5 बजे ट्रेनिंग लेते थे हार्दिक पंडया
हार्दिक ने कहा, 'वापसी को लेकर मेरे बारे में बहुत सी बातें कही गईं. मैं बस खुद को जवाब देना चाहता था. मैं यह सुनिश्चित करने के लिए सुबह 5 बजे उठकर ट्रेनिंग लेता था. फिर मैं दूसरी बार शाम 4 बजे ग्राउंड में होता था, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि मैंने खुद को पर्याप्त आराम दिया है. मैं उन 4 महीनों के दौरान रात 9:30 बजे सोया करता था. मैंने बहुत सारी कुर्बानियां दीं, लेकिन मेरे लिए यह वह लड़ाई थी जो मैंने आईपीएल खेलने से पहले लड़ी. शानदार परिणाम देखना संतोषजनक रहा.'
मैंने हमेशा कड़ी मेहनत की है: हार्दिक
मुझे पता था कि मैंने उस तरह की कड़ी मेहनत की है. अपने जीवन में मैंने हमेशा कड़ी मेहनत की है और रिजल्ट्स के बारे में चिंतित नहीं रहता हूं. मैंने वास्तव में कड़ी मेहनत और ईमानदारी से काम किया है. यही कारण है कि जब मैं कुछ खास करता हूं तो मैं बहुत उत्साहित नहीं होता हूं.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो वो महेंद्र सिंह धोनी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच जिताए हैं. वहीं आईपीएल इतिहास के टॉप 5 कप्तानों में धोनी के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर हैं. लेकिन आज बात करते हैं मौजूदा सीजन के कप्तानों के बारे में...












