
Harda Blast: श्मशान जैसा मंजर, चारों तरफ कराहते मिले जख्मी; ब्लास्ट में पिलर तक उड़े और सड़क पर आ गिरे
AajTak
Harda firecracker factory blast fire: मध्य प्रदेश के हरदा शहर की एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद 8 लोगों की मौत हो गई और करीब 75 अन्य घायल हो गए. फैक्ट्री के आसपास कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए जिसमें घटनास्थल पर रुक-रुककर हो रहे विस्फोटों के साथ आग और लोग खुद को बचाने के लिए भागते नजर आ रहे हैं. यही नहीं, ब्लास्ट के बाद का मंजर बिल्कुल श्मशान की तरह नजर आया. क्षत विक्षत शव और बिखरे पड़े लाशों के टुकड़े देख रेस्क्यू करने वालों का दिल दहल गया. ब्लास्ट की भयावहता का अंजादा इससे लगाया जा सकता है कि लोहे के सरिए और सीमेंट से बने फैक्ट्री के पिलर तक उड़कर दूर सड़क पर आ गिरे. आसपास के मकानों में भी दरारें आ गईं और कई घर तो विस्फोट की जद में आने से तबाह हो गए.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










