
Happy Womens Day 2022 Quotes: इंटरनेशनल वुमन्स डे पर इन कोट्स और मैसेज से भेजें बधाई
ABP News
'स्त्रियों की स्थिति में सुधार न होने तक विश्व के कल्याण की कोई कल्पना नहीं हो सकती. किसी पंक्षी का एक पंख के सहारे उड़ना बिलकुल असम्भव है.'
हर साल 8 मार्च को महिलाओं की सांस्कृतिक, राजनीतिक और सामाजिक-आर्थिक उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है. इसके अलावा, मार्च दुनिया भर में महिला इतिहास माह की शुरुआत का भी प्रतीक है. यह 1 मार्च को शुरू होता है और 31 मार्च तक चलता है. इस साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम 'एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता' है. महिला दिवस के पीछे का लक्ष्य लैंगिक समानता का संदेश फैलाना, विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान का जश्न मनाना और सभी लैंगिक पूर्वाग्रहों, स्टेरोटाइप्स, लैंगिक समानता और भेदभाव से मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में काम करना है. हम यहां आपको कुछ कोट्स और मैसेज बता रहे हैं.
हजारों फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए, हजारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए. हजारों बूंद चाहिए समुद्र बनाने के लिए, मगर एक स्त्री अकेली ही काफी है,एक घर को स्वर्ग बनाने के लिए.-महिला दिवस की हार्दिक बधाई













