
Happy Women's Day 2022: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर जानें इसके इतिहास, महत्व और इस साल के थीम के बारे में
ABP News
आज के दिन यानी 8 मार्च को भारत समेत पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. इस दिन दुनिया के बहुत से देशों में महिलाओं की उपलब्धि को सराहा जाता है और कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है.
International Women's Day 2022: कहते हैं कि दुनिया की महिलाओं के बिना कल्पना करना भी मुश्किल है. आज के समय में महिलाएं देश और समाज दोनों के निर्माण में बेहद अहम भूमिका निभा रही हैं. अब पहले की तरह महिलाएं केवल घर की चारदीवारी के अंदर बंद नहीं हैं. वह आज घर से बाहर निकलकर अपने हुनर को लोगों के सामने पेश कर रही हैं और समाज में एक सम्मान का स्थान प्राप्त कर रही है. महिला अपने परिवार और समाज का जिस तरह ध्यान रखती है उसे जज्बे को सलाम करने के लिए हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. इस दिन को महिलाओं के समर्पण, उपलब्धियों और कामयाबी के जश्न के रूप में मनाया जाता है.
आज के दिन यानी 8 मार्च को भारत समेत पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. इस दिन दुनिया के बहुत से देशों में महिला उपलब्धि को सराहा जाता है और कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. ऐसे में मन में यह ख्याल आता है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने की शुरुआत कैसे हुई, इस दिन का क्या महत्व है और इस साल की अंतर्रराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम क्या है? तो चलिए हम आपको आज के दिन के महत्व के बारे में बताते हैं-













