
Happy New Year 2022 Live Updates: न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में नए साल ने दी दस्तक, आतिशबाजी कर लोगों ने मनाया जश्न, देखें VIDEO
AajTak
New Year 2022 Wishes: चंद घंटों के बाद दुनियाभर में नया साल (Happy New Year 2022) दस्तक देने जा रहा है. पिछले दो साल कोरोना महामारी की वजह से काफी प्रभावित रहे हैं. हालांकि, इस बार भी ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे को देखते हुए विभिन्न देशों की सरकारें काफी सतर्क हैं. नाइट कर्फ्यू से लेकर विभिन्न तरह की गाइडलाइंस जारी की गई हैं.
Happy New Year 2022 Live Updates: दुनियाभर में आज साल 2021 का आखिरी दिन है. भारत में चंद घंटों के बाद नया साल 2022 (New Year 2022) दस्तक देने जा रहा है. तकरीबन पिछले दो सालों से दुनिया के ज्यादातर देश कोरोना महामारी (New Year 2022 amid Coronavirus Omicron) से जूझ रहे हैं. पिछले कुछ दिनों में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron Variant) के तेजी से फैलने से महामारी से होने वाले संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ गया है. इसकी वजह से भारत, अमेरिका, ब्रिटेन जैसे देशों में नए साल (Happy New Year 2022) को लेकर सरकारें काफी सतर्क हैं. भारत में दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है. वहीं, अब दूसरे देशों में नए साल ने दस्तक देनी शुरू कर दी है. न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में आतिशबाजी करके नए साल का स्वागत किया गया. वहीं, भारत से पहले ऑस्ट्रेलिया, जापान और साउथ कोरिया में नए साल की शुरुआत होती है.
पढ़ें, Happy New Year 2022 से जुड़े Live और Latest Updates:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











